फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: 'वैसा इंसान मैंने आजतक नहीं देखा', इस युवा बल्लेबाज ने रोहित की खुलकर की सराहना

Mon, 18 Mar 2024 03:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मैदान पर गंभीर नजर आने वाले रोहित ड्रेसिंग रूप में कई बार मजाकिया अंदाज में नजर आए हैं। इतना ही नहीं कुछ मौकों पर मैच के दौरान स्टंप माइक पर भी रोहित मजाकिया बातें करते पाए गए हैं।
विज्ञापन
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व और उनके व्यक्तित्व की कई लोग सार्वजनिक तौर पर सराहना कर चुके हैं। मैदान पर गंभीर नजर आने वाले रोहित ड्रेसिंग रूप में कई बार मजाकिया अंदाज में नजर आए हैं। इतना ही नहीं कुछ मौकों पर मैच के दौरान स्टंप माइक पर भी रोहित मजाकिया बातें करते पाए गए हैं। हाल ही में संपन्न हुई इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में कुछ युवा खिलाड़ियों ने डेब्यू किया था और अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रहे थे। उन्हें में सरफराज खान भी शामिल थे जिन्हें रोहित शर्मा की अगुआई में टेस्ट डेब्यू का मौका मिला। सरफराज ने भारतीय कप्तान की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्होंने रोहित जैसा इंसान अबतक नहीं देखा है। 
विज्ञापन


एक साक्षात्कार के दौरान सरफराज से जब टीम में उनका पसंदीदा खिलाड़ी कौन है, यह पूछा गया तो उन्होंने कहा, ऐसे तो सब हैं और सभी के साथ ड्रेसिंग रूप शेयर किया है। लेकिन पहली बार रोहित भाई के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया तो बहुत मजा आया और वैसा इंसान मैंने अपने जीवन में कभी नहीं देखा। सफराज ने इस बारे में भी बताया कि डेब्यू से पहले रोहित ने उनसे क्या था। उन्होंने कहा, रोहित ने बस बोला कि जो इतने साल तक करते हुए आया है वही कर और जैसा कि उन्होंने इंटरव्यू में भी बोला था कि उन्होंने ज्यादा मुझे खेलते हुए देखा नहीं है। जब मैंने एक-दो पारियां खेली तो फिर और चीजें उन्होंने सिखाया और बहुत मजा आया।     

रणजी ट्रॉफी और अन्य घरेलू टूर्नामेंट में रन बनाकर भारतीय टीम में जगह बनाने वाले सरफराज ने सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया। सरफराज ने कहा, ऐसे तो मैं सभी की बल्लेबाजी देखता हूं। मुझे सुनील गावस्कर सर, सचिन सर, रोहित भाई, विराट भाई इन सभी की बल्लेबाजी बहुत पसंद है। 
विज्ञापन


डेब्यू में बेहतर प्रदर्शन कर बटोरी सुर्खियां
सरफराज ने इंग्लैंड के खिलाफ 15 फरवरी से राजकोट में खेले गए टेस्ट मैच से डेब्यू किया था और उन्होंने अपने पहले ही मैच में लगातार अर्धशतक जड़कर सुर्खियां बटोरी। इंग्लैंड के खिलाफ सरफराज ने तीन टेस्ट मैचों में तीन अर्धशतक जड़े और भारत को 4-1 से सीरीज जिताने में अपना योगदान दिया। 

सरफराज के छोटे भाई मुशीर भी हैं क्रिकेटर
सरफराज की तरह उनके छोटे भाई मुशीर खान भी क्रिकेट खेलते हैं और हाल ही में उन्होंने अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। मुशीर ने इस दौरान दो शतक जड़े और इस फॉर्म को बरकरार रखते हुए बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में दोहरा शतक जड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें