फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: 'पहली गेंद पर मारूंगा', डेब्यू मैच से पहले समीर रिजवी ने परिवार से किया था खास वादा, अब हुआ खुलासा

Wed, 27 Mar 2024 08:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

दरअसल, समीर को आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में प्लेइंग 11 में मौका मिला  था। हालांकि, आरसीबी के खिलाफ वह बल्लेबाजी नहीं कर सके। उनकी यह इच्छा गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में पूरी हो गई। रिजवी ने छह गेंदों का सामना करते हुए 14 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो छक्के निकले।
विज्ञापन
समीर रिजवी - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मंगलवार को दूसरी जीत दर्ज की। सीएसके की इस जीत में तमाम खिलाड़ियों ने योगदान दिया। इनमें एक नाम समीर रिजवी का भी है, जिन्होंने डेब्यू मैच की पहली गेंद पर जोरदार छक्का मारा। उन्होंने राशिद खान के खिलाफ मैदान पर पहुंचते ही ताबड़तोड़ शुरुआत की। अब रिजवी के भाई सबूल ने इस बात का खुलासा किया है कि समीर ने परिवार से वादा किया था कि वह डेब्यू मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाएंगे। 
विज्ञापन


रिजवी ने लगाए दो छक्के
दरअसल, समीर को आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में प्लेइंग 11 में मौका मिला  था। हालांकि, आरसीबी के खिलाफ वह बल्लेबाजी नहीं कर सके। उनकी यह इच्छा गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में पूरी हो गई। रिजवी ने छह गेंदों का सामना करते हुए 14 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो छक्के निकले। चेन्नई ने इस मैच में गुजरात को 207 रन का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 143 रन बना सकी। ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में टीम ने यह मुकाबला 63 रन से जीत लिया। 

रैना से खास कनेक्शन
समीर रिजवी का चेन्नई के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना से खास कनेक्शन है। 37 वर्षीय  खिलाड़ी ने साल 2011 में समीर को एक चश्मा गिफ्ट किया था। वह रिजवी की बल्लेबाजी से काफी प्रभावित हुए थे। 20 वर्षीय बल्लेबाज को राइट हैंड रैना भी है। दरअसल, वह रैना की तरह स्पिनर्स के खिलाफ आक्रामक प्रदर्शन करते हैं और छक्के लगाते हैं। मेरठ के इस बल्लेबाज ने 13 टी20 मुकाबलों में 137.33 के स्ट्राइक रेट से 309 रन बनाए हैं। इस प्रारुप में उनके नाम दो अर्धशतक दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें