फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: ऋषभ पंत सनराइजर्स के खिलाफ धीमी बल्लेबाजी के लिए हुए ट्रोल, टी20 विश्व कप की टीम में चयन पर उठे सवाल

Sun, 21 Apr 2024 05:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुछ फैंस ने तो उनके टी20 विश्व कप की टीम में चुने जाने पर भी सवाल खड़े किए हैं। एक मई से पहले बीसीसीआई को 15 संभावित खिलाड़ियों का एलान करना है।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में  सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके। 267 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 199 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के युवा जेक फ्रेजर मैकगर्क ने 18 गेंद में 65 रन की पारी खेलकर दिल्ली को सनराइजर्स हैदराबाद के स्कोर के खिलाफ तेज शुरुआत दिलाई थी। वहीं, अभिषेक पोरेल की तूफानी बल्लेबाजी ने भी उम्मीद जगाई, लेकिन अन्य बल्लेबाज इस रन गति को बरकरार रखने में नाकाम रहे।
विज्ञापन

ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
पोरेल ने 22 गेंद मं 42 रन की पारी खेली। पंत जब बल्लेबाजी के लिए आए तो माहौल बन चुका था। टीम ने एक वक्त नौ ओवर में 130+ रन बना लिए थे। पंत को आकर सिर्फ पावर हीटिंग करनी थी। हालांकि, इसके उलट पंत ने 35 गेंदों में 44 रन बनाए। इतनी धीमी पारी के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। मैकगर्क ने 18 गेंद पर 65 रन की अपनी पारी में पांच चौके और सात छक्के लगाए थे। वहीं, पोरेल सात चौके और एक छक्के की मदद से 22 गेंद में 42 रन बनाए। पंत ने 35 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद तो विकेट की झड़ी लग गई और 135 पर तीन से स्कोर 199 पर पूरी टीम सिमट गई। इस तरह हैदराबाद ने 67 रन से जीत हासिल की। कुछ फैंस ने तो उनके टी20 विश्व कप की टीम में चुने जाने पर भी सवाल खड़े किए हैं। एक मई से पहले बीसीसीआई को 15 संभावित खिलाड़ियों का एलान करना है।

ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
आइए कुछ सोशल मीडिया रिएक्शंस देखते हैं...



विज्ञापन

मैच के बाद पंत ने स्वीकार किया कि उनकी टीम पावरप्ले में अच्छा नहीं कर सकी थी। हालांकि, दिल्ली का पारी के दौरान पावरप्ले वह समय था जहां दिल्ली मैच हार गया था। मैच के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, 'मुझे लगता है कि टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के पीछे एकमात्र सोच यह थी कि बाद में ओस आएगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। हमारे पास तब भी मौका होता अगर हम उन्हें 220-230 पर रोक देते। पावरप्ले दोनों पारियों में जीत-हार का अंतर था। उन्होंने 125 रन बनाए और हमने बस उसे फॉलो किया। दूसरी पारी में गेंद अधिक रुक-रुक कर आ रही थी। यह हमारे अनुमान से ज्यादा स्कोर था।

उन्होंने कहा, 'उम्मीद है कि हम आगे बढ़ने के लिए अधिक विचार और स्पष्ट मानसिकता के साथ आएंगे। मैकगर्क की बल्लेबाजी शानदार रही है। वह हमारे लिए शानदार रहे हैं। एक टीम के रूप में हमें यह करने की जरूरत है कि हम एक साथ रहें। उन क्षेत्रों को देखें जहां हम अगले मैच में सुधार कर सकते हैं। हार के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। उन्होंने आठ मैचों में अब तक सिर्फ तीन मैच जीते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें