फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: 'कभी तो आना था नया कप्तान', अश्विन ने सीएसके की कप्तानी में हुए बदलाव पर दिया बड़ा बयान, कही यह बात

Fri, 22 Mar 2024 11:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल के 2024 सत्र के शुरू होने से एक दिन पहले सीएसके ने धोनी द्वारा कप्तानी की जिम्मेदारी गायकवाड़ को सौंपने की घोषणा की। सीएसके ने 2022 चरण में भी कप्तानी की जिम्मेदारी बदलने की मुहिम में रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाया था लेकिन आठ मैच के बाद ही इस ऑलराउंडर ने धोनी को कप्तानी की जिम्मेदारी वापस लौटा दी। 
विज्ञापन
भारतीय टीम के गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन का कहना है कि ऋतुराज गायकवाड़ को आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी की जिम्मेदारी देने में जल्दबाजी नही की गई क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी का काम करने का तरीका जिस तरह का है, उन्होंने इस सलामी बल्लेबाज से लंबे समय पहले ही इस भूमिका के बारे में बात कर ली होगी।
विज्ञापन


आईपीएल के 2024 सत्र के शुरू होने से एक दिन पहले सीएसके ने धोनी द्वारा कप्तानी की जिम्मेदारी गायकवाड़ को सौंपने की घोषणा की। सीएसके ने 2022 चरण में भी कप्तानी की जिम्मेदारी बदलने की मुहिम में रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाया था लेकिन आठ मैच के बाद ही इस ऑलराउंडर ने धोनी को कप्तानी की जिम्मेदारी वापस लौटा दी। 

अश्विन का बयान
अश्विन ने कहा कि यह फैसला बिल्कुल भी हैरान करने वाला नहीं था। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘यह तो होना ही था, किसी न किसी चरण पर ऐसा होता। मैं एमएस धोनी को जानता हूं, उनके लिए टीम सबसे अहम है और वह हमेशा टीम की बेहतरी के बारे में ही सोचते रहते हैं। इसकी वजह से दो साल पहले उन्होंने कप्तानी की जिम्मेदारी जडेजा को सौंपी और अब यह ऋतुराज को दी है। यह फैसला तो करना ही था लेकिन सवाल था कि वह कौन होगा और यह किस तरह होगा।’ 
विज्ञापन


पहले ही हो चुका था फैसला
इस अनुभवी क्रिकेटर का मानना है कि यह अंतिम समय में लिया हुआ फैसला नहीं हो सकता था। उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि ऋतुराज को कल ही पता चला हो कि वह बस बतौर बल्लेबाज खेलेंगे। मेरा मानना है कि धेानी ने पिछले साल ही ऋतुराज को बताया होगा कि तुम्हें जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मैं तुम्हारे साथ रहूंगा इसलिए तुम्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। ’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें