फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: लियाम लिविंगस्टोन टूर्नामेंट के बीच स्वदेश लौटे, घुटने की चोट बनी वजह

Mon, 13 May 2024 04:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीम संयोजन को देखते हुए लिविंगस्टोन पंजाब की टीम से बाहर चल रहे थे, लेकिन गत गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच के दौरान उनकी टीम में वापसी हुई थी।
विज्ञापन
लियाम लिविंगस्टोन - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब किंग्स और इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन जून में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले अपने चोटिल घुटने को ठीक कराने के लिए आईपीएल 2024 सीजन के बीच में ही स्वदेश लौट गए हैं। लिविंगस्टोन पिछले दो साल से चोट से जूझ रहे हैं और वह शुरुआती दो मैचों से भी बाहर रहे थे। पिछले महीने लिविंगस्टोन लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ मैदान पर गिर गए थे। टीम संयोजन को देखते हुए लिविंगस्टोन पंजाब की टीम से बाहर चल रहे थे, लेकिन गत गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच के दौरान उनकी टीम में वापसी हुई थी। 
विज्ञापन

लिविंगस्टोन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी जानकारी
लिविंगस्टोन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाल लिखा, एक और साल आईपीएल मेरे लिए समाप्त। आने वाले विश्व कप से पहले मुझे घुटने की चोट ठीक करानी है। पंजाब किंग्स के फैंस को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। टीम के लिए यह सीजन निराशाजनक रहा, लेकिन हमेशा की तरह मैंने आईपीएल में खेलने का हर पल आनंद लिया।

प्लेऑफ की दौड़ से बाहर है पंजाब
पंजाब किंग्स की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। 12 मैचों के बाद टीम चार जीत और आठ हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। समझा जाता है कि लिविंगस्टोन के घुटने की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ इस महीने होने वाली टी20 सीरीज से पहले उन्हें आराम की जरूरत है। इंग्लैंड को अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान के साथ सीरीज खेलनी है। 
विज्ञापन

मौजूदा सीजन में संघर्ष करते दिखे लिविंगस्टोन 
लिविंगस्टोन इस साल संघर्ष करते दिखे थे और अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। उन्होंने सात पारियों में 111 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 142.30 का रहा। लिविंगस्टोन ने कुल 12 ओवर फेंके और तीन विकेट हासिल किए। माना जा रहा है कि टी20 विश्व कप टीम में शामिल इंग्लैंड के अन्य खिलाड़ी मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, सैम करन, विल जैक्स, फिल सॉल्ट और रीस टॉप्ले भी आने वाले कुछ दिनों में स्वदेश लौट सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें