फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: विराट या स्मिथ नहीं, ब्रायन लारा की नजर में यह युवा भारतीय बल्लेबाज तोड़ सकता उनके 400 रन का रिकॉर्ड

Wed, 08 May 2024 08:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लारा ने पिछले साल आईपीएल के दौरान यशस्वी के साथ काफी समय साथ बिताया था। तब लारा सनराइजर्स हैदराबाद को कोचिंग दे रहे थे और युवा सलामी बल्लेबाज जायसवाल राजस्थान रॉयल्स के साथ थे।
विज्ञापन
ब्रायन लारा - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यशस्वी जायसवाल का टेस्ट करियर अभी तक सिर्फ नौ मैच का है, लेकिन महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को लगता है कि अगर कोई है जो उनके रिकॉर्ड नाबाद 400 रन समेत उनकी उपलब्धियों के करीब पहुंच सकता है तो वह भारत का यह 22 वर्षीय बाएं हाथ का यही बल्लेबाज है।
विज्ञापन


लारा ने पिछले आईपीएल में यशस्वी का साथ समय बिताया था
लारा ने पिछले साल आईपीएल के दौरान यशस्वी के साथ काफी समय साथ बिताया था। तब लारा सनराइजर्स हैदराबाद को कोचिंग दे रहे थे और युवा सलामी बल्लेबाज जायसवाल राजस्थान रॉयल्स के साथ थे। आईपीएल 2023 के बाद से बहुत कुछ बदल गया है और जायसवाल अब भारत की टेस्ट और टी20 टीम का अहम हिस्सा बन गए हैं। सबसे लंबे प्रारूप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। उनका औसत 70 के करीब है और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ हाल की घरेलू सीरीज में दो दोहरे शतक सहित तीन शतक जड़े थे। जिस चीज ने लारा को प्रभावित किया है वह मैच की स्थिति के अनुसार खेल में बदलाव करने की जायसवाल की क्षमता है।

ब्रायन लारा - फोटो : IPL/BCCI
यशस्वी से रिकॉर्ड को खतरा
लारा ने कहा, 'अगर मुझे लगता है कि मेरे रिकॉर्ड को खतरा है तो वह जायसवाल से है। उनके पास क्षमता है। वह पहले ही दो दोहरे शतक लगा चुके हैं। वह शानदार बल्लेबाज हैं।' लारा क्रिकेट के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने टेस्ट में लगभग 12 हजार रन और वनडे में 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 400 रन का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का उनका रिकॉर्ड अब भी कायम है।

यशस्वी से मुलाकात को लारा ने किया याद
जब लारा से मौजूदा सत्र में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स के बीच हुए मुकाबले के दौरान साझा किए गए हल्के-फुल्के पल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जायसवाल के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया। लारा ने कहा, 'उस (बातचीत के) बारे में मैं केवल यही बता सकता हूं कि मुझे लगता है कि वह एक शानदार युवा क्रिकेटर है। मुझे उनके बारे में जो पसंद है वह यह है कि वह बहुत विनम्र है और खुद पर काम करने का इच्छुक है। पहली बार (पिछले साल) जब मैं उनसे मिला था तो तुरंत मैंने खुद को उनसे जुड़ा हुआ पाया था।

यशस्वी जायसवाल - फोटो : IPL
लारा ने सुनाई कहानी
उन्होंने कहा, 'मैच (सनराइजर्स बनाम रॉयल्स) के बाद मैं कैरेबिया के अपने एक दोस्त के साथ होटल गया जो जोस बटलर को जानता था। आधी रात थी और जायसवाल ने मुझे ढूंढ लिया। मैं सुबह चार बजे होटल से गया। यशस्वी ज्यादा से ज्यादा मुझे सुनने चाहते थे। यह उनके अद्भुत गुणों में से एक है- जितना संभव हो उतना सीखने की उनकी क्षमता। हमारी बातचीत उन्हें एक बेहतर क्रिकेटर बनाने की कोशिश करने के बारे में थी। मैं हर किसी के लिए उपलब्ध हूं जिसके पास मेरा नंबर है। मैं क्रिकेट पर बात करके खुश हूं।

ब्रायन लारा - फोटो : IPL/BCCI
लारा ने अभिषेक शर्मा की भी तारीफ की
इसके अलावा ब्रायन लारा ने सनराइजर्स हैदराबाद के एक और बाएं हाथ के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा के बारे में भी बातचीत की। लारा ने उनकी भी काफी तारीफ की। लारा ने अभिषेक शर्मा के साथ  सनराइजर्स टीम में समय बिताया था। लारा तब एसआरएच के कोच थे। उन्होंने कहा- अभिषेक से मेरी मुलाकात तब हुई जब मैं सनराइजर्स का बल्लेबाजी कोच था। मैंने वहां दो साल बिताए। जब मैं किसी बाएं हाथ के बल्लेबाज को देखता हूं तो मैं थोड़ा पक्षपाती हो जाता हूं। मुझे बाएं हाथ का खिलाड़ी पसंद है। मेरे और अभिषेक के बीच काफी अच्छा रिश्ता है। वहबहुत विनम्र हैं और सीखना चाहते हैं।

तेजी से रन बनाने वालों से है खतरा
उन्होंने कहा- मुझे इन दोनों के बारे में जो बात पसंद है वह यह है कि वे दोनों काफी आगे तक जाना चाहते हैं। मेरे मन में दोनों के लिए बहुत प्रशंसा है। त्रिनिदाद के दिग्गज लारा का मानना है कि आमतौर पर रिकॉर्ड को उन बल्लेबाजों से खतरा होता है जो तेजी से रन बनाते हैं और जायसवाल के पास लंबे समय तक बल्लेबाजी करने की भूख के साथ-साथ वह क्षमता भी है। लारा का नाबाद 400 रन का रिकॉर्ड 20 वर्षों से नहीं टूटा है और उन्होंने कहा कि वह अब भी वह दिन देखने के लिए तैयार हैं जब उनका रिकॉर्ड टूट जाएगा।
विज्ञापन

अभिषेक शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
तेज गति से रन बनाने वाले बल्लेबाज अंतर पैदा कर सकते हैं
उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि अब ये लोग जिस गति से बल्लेबाजी कर रहे हैं वह अंतर पैदा करता है। आप पिछले कुछ वर्षों में उन लोगों को देखें जिन्होंने 300 से अधिक के स्कोर को चुनौती दी है। वह क्रिस गेल हैं। वह वीरेंद्र सहवाग हैं। वह सनथ जयसूर्या हैं, वह इंजमाम उल हक हैं। वह मैथ्यू हेडन हैं। ये वे लोग हैं जो गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर देते हैं।

'जब रिकॉर्ड टूटेगा मैं आसपास रहूंगा'
लारा ने कहा- मौजूदा समय में आप राहुल द्रविड़ या स्टीव स्मिथ के लिए ऐसा नहीं कहेंगे, लेकिन जो खिलाड़ी तेजी से रन बनाना पसंद करता है, उसके पास मौका होगा। आप जानते हैं, जायसवाल, मेरा मतलब है कि जब डेविड वॉर्नर करीब आया तो मैं ऑस्ट्रेलिया में था और आप जानते हैं कि वह एक आक्रामक खिलाड़ी है। तो मेरा मानना है कि हां, मुझे लगता है कि यह किसी समय टूट जाएगा। मुझे लगता है कि यह उस व्यक्ति की किस्मत होनी चाहिए। हर चीज को सही होना होगा। और मैं उस समय का इंतजार कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि ऐसा तब होगा जब मैं आसपास रहूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें