विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम की हार के बाद निराशा में डुबे प्रशंसकों को पिछले कुछ दिनों से क्रिकेट का दोगुना मजा मिल रहा है। एक तरफ टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रही है तो दूसरी ओर आईपीएल के आगामी सीजन से पहले खिलाड़ियों की ट्रेडिंग का रोमांच चरम पर है। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी ने सबको हैरान कर दिया है।
हार्दिक के मुंबई इंडियंस में जाने की खबरें कई दिनों से चल रही थीं, लेकिन अब इनमें विराम लग गया है। दोनों टीमों ने यह पुष्टि कर दी है कि अब हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। आईपीएल इतिहास में यह तीसरी बार हुआ जब कोई कप्तान ट्रेडिंग विंडो के दौरान दूसरी टीम में गया है। हार्दिक पांड्या से पहले रविचंद्रन अश्विन पंजाब किंग्स से दिल्ली कैपिटल्स में गए थे। वहीं, अजिंक्य रहाणे राजस्थान रॉयल्स से दिल्ली कैपिटल्स में गए थे। अश्विन और रहाणे 2020 में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे। हार्दिक ने मुंबई में जाकर इतिहास भी रच दिया। वह ट्रेडिंग विंडो के दौरान दूसरी टीम में जाने वाले पहले आईपीएल विजेता कप्तान हैं।
हम आपको 10 पॉइंट में हार्दिक के गुजरात के मुंबई में जाने की पूरी कहानी बता रहे हैं...