फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: संन्यास के कयासों के बीच रांची पहुंचे एमएस धोनी, एयरपोर्ट का वीडियो आया सामने, देखें

Sun, 19 May 2024 09:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धोनी ने शनिवार को बेंगलुरु के खिलाफ 13 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाए। उन्हें बल्लेबाजी करते देख लगा कि वह अभी भी बल्लेबाजी करने और लंबे-लंबे शॉट लगाने की क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल 2024 टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी रविवार को अपने गृहनगर रांची लौट आए। गत चैंपियन का अभियान शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार के साथ समाप्त हो गया। धोनी के रांची एयरपोर्ट पहुंचने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी एयरपोर्ट से निकलकर अपनी कार में बैठते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


धोनी ने शनिवार को बेंगलुरु के खिलाफ 13 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाए। उन्हें बल्लेबाजी करते देख लगा कि वह अभी भी बल्लेबाजी करने और लंबे-लंबे शॉट लगाने की क्षमता रखते हैं।

अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच आईपीएल खिताब दिलाने वाले 42 वर्षीय विकेटकीपर के बारे में माना जा रहा है कि वह अपना अंतिम मैच आरसीबी के खिलाफ खेल चुके हैं। हालांकि, अभी फिलहाल इन बातों के सिर्फ कयास हैं। न तो खुद धोनी और न ही सीएसके की तरफ से कोई बयान आया है।

पिछले साल धोनी ने फैंस के समर्थन के लिए एक और सीजन के लिए वापसी करने का वादा किया था। माही के उस बयान को ध्यान में रखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं। बेंगलुरु के खिलाफ चेन्नई को अंतिम ओवर में बेहतर नेट रन रेट के आधार पर प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए 17 रन की दरकार थी, लेकिन गेंदबाज यश दयाल ने धोनी के छक्के जड़ने के बाद भी आरसीबी को जीत दिलाने में मदद की।
विज्ञापन

आरसीबी के खिलाड़ियों ने जब जमकर जश्न मनाया तब धोनी ने विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाए बिना अपने ड्रेसिंग रूम में चले गए। सीएसके घुटने की सर्जरी के बाद से धोनी के कार्यभार का प्रबंधन सावधानी से कर रही है। जब वह बल्लेबाजी करने उतरे तो उन्हें केवल कुछ गेंदों का सामना करना पड़ा। सीएसके के पूर्व कप्तान ने इस सीजन में 73 गेंदों का सामना किया है, जिसमें 220.54 की प्रभावशाली स्ट्राइक रेट के साथ 13 चौके और 14 छक्के लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें