फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs KKR: मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीदों को लगा झटका, कोलकाता क्वालिफाई करने के करीब, स्टार्क ने बरपाया कहर

Fri, 03 May 2024 11:51 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 24 रनों से हरा दिया। मुंबई की इस हार ने उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया है। वहीं, केकेआर के खाते में 14 अंक हो गए हैं। अंक तालिका में श्रेयस अय्यर की टीम दूसरे स्थान पर है और प्लेऑफ के लिए क्वलीफाई करने की कगार पर है। मुंबई -0.356 नेट रनरेट के साथ नौवें पायदान पर है।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 24 रनों से हरा दिया। मुंबई की इस हार ने उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया है। वहीं, केकेआर के खाते में 14 अंक हो गए हैं। अंक तालिका में श्रेयस अय्यर की टीम दूसरे स्थान पर है और प्लेऑफ के लिए क्वलीफाई करने की कगार पर है। मुंबई -0.356 नेट रनरेट के साथ नौवें पायदान पर है।
विज्ञापन


फ्लॉप रहा मुंबई का बल्लेबाजी क्रम
170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। पावरप्ले में एमआई ने 46 रनों के स्कोर पर तीन विकेट खो दिए।  ईशान किशन 13, नमन धीर और रोहित शर्मा 11-11 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे सूर्यकुमार यादव ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने 35 गेंदों में 56 रन बनाए। 360 डिग्री बल्लेबाज ने 30 गेंदों में पचासा लगाया। यह उनके आईपीएल करियर का 24वां अर्धशतक है। वहीं, टिम डेविड 24 रन बनाने में कामयाब हुए। मुंबई के लिए तिलक ने चार, नेहल ने छह, पांड्या ने एक, गेराल्ड ने आठ, पीयूष शून्य और जसप्रीत (नाबाद) ने एक रन बनाया। मुंबई की टीम 18.5 ओवर में 145 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

स्टार्क ने 18वें ओवर में पलटा पासा
19वें ओवर में मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट चटकाए। उन्होंने टिम डेविड, पीयूष चावला और गेराल्ड कोएत्जी को आउट किया। इस मैच में उन्होंने चार विकेट चटकाए। वहीं, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन और आंद्रे रसेल ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन


57 रन के स्कोर पर कोलकाता ने खोए पांच विकेट 
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स का बल्लेबाजी क्रम मुंबई इंडियंस के खिलाफ संघर्स करते दिखा। 57 रन के स्कोर पर टीम ने पांच विकेट खो दिए। सॉल्ट-नरेन जैसे बल्लेबाज मुंबई की घातक गेंदबाजी के सामने पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। इस मैच में सॉल्ट ने पांच, रघुवंशी ने 13, श्रेयस अय्यर ने छह, सुनील नरेन ने आठ और रिंकू सिंह ने नौ रन बनाए। 

मनीष-वेंकटेश ने संभाला मोर्चा
इसके बाद मोर्चा मनीष पांडे और वेंकटेश अय्यर ने संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 62 गेंदों में 83 रनों की साझेदारी हुई। इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर उतरे पांडे को हार्दिक पांड्या ने आउट किया। वह 42 रन बनाकर लौटे। 17वें ओवर में कोलकाता को दो झटके लगे। आंद्रे रसल इस ओवर में सिर्फ सात रन बना सके। 

बुमराह ने बरपाया कहर
मुंबई के गेंदबाजों ने इस मैच में कहर बरपाया। जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट चटकाए। वानखेड़े स्टेडियम पर उन्होंने अपने 50 विकेट पूरे कर लिए। उन्होंने रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क और वेंकटेश अय्यर को आउट किया। अय्यर ने मुंबई के खिलाफ 70 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और तीन छक्के निकले। मुंबई के लिए नुवान तुषारा ने तीन, कप्तान पांड्या ने दो और पीयूष चावला ने एक विकेट चटकाया। कोलकाता की टीम 19.5 ओवर में 169 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें