फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: शुरुआती मैच से पहले सीएसके को लगा बड़ा झटका, इस तेज गेंदबाज की खलेगी कमी

Thu, 21 Mar 2024 02:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गत चैंपियन टीम को बड़ा झटका लगा है क्योंकि इस टीम को पहले से ही न्यूजीलैंड के डेवॉन कॉन्वे की सेवाएं नहीं मिल पाएगी। कॉन्वे अंगुठे की चोट के कारण मई तक मैदान से बाहर रहेंगे।
विज्ञापन
मथीशा पथिराना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को आईपीएल 2024 के पहले मैच में रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) का सामना करना है। इस मैच के लिए दोनों टीमों ने तैयारियां भी पूरी कर ली है। मैच से चंद घंटे पहले ही महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली टीम को एक बड़ा झटका है। टीम के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना हैमस्ट्रिंग चोट के कारण आईपीएल 2024 के शुरुआती मैच में नहीं खेल पाएंगे। 21 वर्षीय गेंदबाज को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच के दौरान चोट लगी थी और वह अपनी स्पैल भी पूरी नहीं कर सके थे। 
विज्ञापन


चोट के कारण पथिराना बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से भी बाहर रहे थे और तभी से वह श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के फिजियो के साथ रिहैब कर रहे हैं। ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, समझा जाता है कि एसएलसी से हरी झंडी मिलने के बाद ही पथिराना सीएसके की टीम के साथ जुड़ सकेंगे। पथिराना की चोट गत चैंपियन टीम के लिए बड़ा झटका है क्योंकि इस टीम को पहले से ही न्यूजीलैंड के डेवॉन कॉन्वे की सेवाएं नहीं मिल पाएगी। कॉन्वे अंगुठे की चोट के कारण मई तक मैदान से बाहर रहेंगे। 

डेथ ओवरों में घातक गेंदबाजी करते हैं पथिराना
पथिराना ने आईपीएल के पिछले सीजन में काफी प्रभावित किया था। पथिराना का डेथ ओवर (16-20) में इकोनॉमी रेट 8.00 का है। पथिराना पिछले सीजन में सर्वाधिक लेने वाले गेंदबाजों में शामिल थे। उन्होंने 12 मैचों में 18 विकेट अपने नाम किए थे। 
विज्ञापन


मुस्तफिजुर को मिल सकता है मौका
पथिराना की अनुपस्थिति में बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को मौका मिल सकता है। मुस्तफिजुर डेथ ओवर में टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। मुस्तफिजुर भी श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और उन्हें स्ट्रेचर के जरिये मैदान से बाहर ले जाया गया था। लेकिन वह जल्द ही ठीक हो गए और चेन्नई के कैंप से जुड़ गए। मुस्तफिजुर आरसीबी के खिलाफ होने वाले पहले मैच के लिए उपलब्ध होंगे। अगर चेपॉक की पिच टर्न लेने वाली हुई तो सीएसके मुस्तफिजुर के साथ मोइन अली को भी शामिल करने का विकल्प रख सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें