फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPl 2024: आईपीएल की तैयारी में जुटे विराट कोहली, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के अभ्यास शिविर से जुड़े

Mon, 18 Mar 2024 06:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंगलोर

सार

आरसीबी की पुरुष टीम ने अबतक कभी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है और इस बार उसकी कोशिश अपने खिताबी सूखे को समाप्त करने की होगी। आरसीबी का नेतृत्व लंबे समय तक विराट कोहली ने किया, लेकिन उनके कप्तानी छोड़ने के बाद टीम की कमान फाफ डुप्लेसिस के हाथों में दी गई।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत होने वाली है और सभी टीमों ने इसके लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। सभी टीमों के दिग्गज खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों से जुड़ रहे हैं और जो अबतक नहीं जुड़ सके हैं वो आने वाले दिनों में टीम से जुड़ जाएंगे। रविवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने खिताब जीता था। अब पुरुष टीम ने भी आईपीएल की तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी है। आरसीबी की पुरुष टीम ने अबतक कभी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है और इस बार उसकी कोशिश अपने खिताबी सूखे को समाप्त करने की होगी। 
विज्ञापन


आरसीबी का नेतृत्व लंबे समय तक विराट कोहली ने किया, लेकिन उनके कप्तानी छोड़ने के बाद टीम की कमान फाफ डुप्लेसिस के हाथों में दी गई। डुप्लेसिस और कोहली की जोड़ी ने आईपीएल 2023 में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया था और इन दोनों की जोड़ी काफी सफल रही थी। एक बार फिर टीम को इन दोनों विस्फोटक बल्लेबाजों से उम्दा प्रदर्शन की आशा होगी। आरसीबी ने आईपीएल से पहले अभ्यास शिविर आयोजित किया है और अब कोहली भी इस शिविर से जुड़ गए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में वॉर्म अप करते दिखे। उनके साथ आरसीबी के कप्तान डुप्लेसिस भी थे। इन दोनों खिलाड़ियों ने एक साथ इस ट्रेनिंग सीजन में हिस्सा लिया। 

'वापसी कर काफी उत्सुक हूं'
कोहली लंबे समय बाद मैदान पर वापसी के लिए उत्सुक हैं। आरसीबी के साथ कोहली के जुड़ने के बाद फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें कोहली ने अपनी भावनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा, वापसी कर काफी अच्छा लग रहा है। क्रिकेट खेलना और आईपीएल से इसकी शुरुआत करना मजेदार है। आईपीएल सीजन की शुरुआत के लिए बैंगलोर आना हमेशा उत्साहित करता है। काफी जाने पहचाने एहसास हैं और भावनाएं हैं। मैं मीडिया रडार से भी दूर नहीं रहता। मैं दो महीने तक सामान्य रहा। मैं काफी खुश हूं और वापसी कर उत्सुक हूं। मुझे उम्मीद है कि सभी प्रशंसक भी उत्साहित और खुश होंगे। 

हाल में भारत लौटे थे कोहली
कोहली अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आए। कोहली अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण देश से बाहर थे और वह रविवार को ही भारत लौटे थे। कोहली इस कारण इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भी शामिल नहीं हुए थे। 
विज्ञापन

आरसीबी के सामने पहला खिताब जीतने की चुनौती
आरसीबी की महिला टीम के डब्ल्यूपीएल का खिताब जीतने के बाद पुरुष टीम के सामने आईपीएल की पहली ट्रॉफी जीतने की चुनौती होगी। आईपीएल के 16 सीजन में कभी यह टीम विजेता बनकर नहीं उभरी है। आरसीबी 17वें सीजन के पहले मैच में 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस टूर्नामेंट के दौरान कोहली के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी क्योंकि आईपीएल के तुरंत बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप खेला जाना है और इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए कोहली के टीम में शामिल होने पर संशय चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें