फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: फैन का पोस्टर देखकर पिघल गया गंभीर का दिल, मुस्कुराकर दिया खास तोहफा, सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया

Wed, 15 May 2024 05:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम को 13 में से नौ मैचों में जीत दर्ज की। वहीं, उन्हें तीन मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा। केकेआर के खाते में फिलहाल 19 अंक हैं। इसके अलावा उनका नेट रनरेट 1.428 है। कोलकाता को अभी एक मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। 
विज्ञापन
गौतम गंभीर - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर गौतम गंभीर इन दिनों अपनी मुस्कराहट को लेकर चर्चाओं में हैं। आईपीएल देखने वाला हर फैन उन्हें हंसते हुए देखना चाहता है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक महिला फैन की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इसमें उसने दिग्गज के लिए एक खास मेसेज लिखा है, जिस पर पूर्व खिलाड़ी ने प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन


इस सीजन में गौतम गंभीर बतौर मेंटर कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं। इससे पहले वह दो साल तक लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ मेंटर के तौर पर जुड़े थे। हालांकि, इस साल उन्होंने केकेआर में वापसी की और एक बार फिर कोलकाता को प्लेऑफ में पहुंचा दिया। उनकी टीम इस सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई। 

गंभीर ने किया रिएक्ट
इस बीच एक फैन के पोस्टर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उसने दिग्गज की सीरियल लुक वाली फोटो के साथ पोस्टर पर लिखा, मैं तब तक अपने क्रश को प्रपोज नहीं करूंगी, जब तक गौतम गंभीर मुस्कुराएंगे नहीं। पूर्व सलामी बल्लेबाज ने इस फैन के पोस्टर के साथ अपनी एक मुस्कुराती हुई तस्वीर पोस्ट की और लिखा, चलो तुम अब अपना काम करो।
विज्ञापन


कोलकाता ने किया क्ववालिफाई
आईपीएल के 17वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम को 13 में से नौ मैचों में जीत दर्ज की। वहीं, उन्हें तीन मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा। केकेआर के खाते में फिलहाल 19 अंक हैं। इसके अलावा उनका नेट रनरेट 1.428 है। कोलकाता को अभी एक मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें