फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: आईपीएल 2024 के बाकी मुकाबले यूएई में होंगे? जय शाह ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए क्या कहा

Sat, 16 Mar 2024 10:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चुनाव आयोग ने आम चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है, जो 19 अप्रैल से 4 जून तक सात चरणों में होने वाले हैं। अब मतदान की तारीखों की पुष्टि होने के साथ, बीसीसीआई द्वारा आईपीएल के लिए पूर्ण कार्यक्रम जारी करने की उम्मीद है। आईपीएल की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच से होगी।
विज्ञापन
आईपीएल 2024-जय शाह - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 22 मार्च से टूर्नामेंट के 17वें संस्करण का आगाज होगा। बीसीसीआई की तरफ से अभी 21 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है। लोकसभा चुनावों की वजह से बोर्ड ने बाकी बचे मैचों का एलान नहीं किया। इस बीच कयास लगाए जा रहे थे कि बाकी बचे मैचों का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होगा। हालांकि, इन अटकलों पर तब पूर्ण विराम लग गया जब बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों का आयोजन भारत में ही होगा। 
विज्ञापन


भारत में ही संपन्न होगा टूर्नामेंट
जय शाह ने कहा,  "नहीं, इसे विदेश नहीं ले जाया जाएगा।" दरअसल पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि बीसीसीआई आगामी चुनावों के कारण टूर्नामेंट को देश के बाहर आयोजित किया जा सकता है। हालांकि, बीसीसीआई सचिव के इस बयान ने इन अटकलों को खारिज कर दिया। 

चुनाव आयोग ने आम चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है, जो 19 अप्रैल से 4 जून तक सात चरणों में होने वाले हैं। अब मतदान की तारीखों की पुष्टि होने के साथ, बीसीसीआई द्वारा आईपीएल के लिए पूर्ण कार्यक्रम जारी करने की उम्मीद है। आईपीएल की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच से होगी।
विज्ञापन


श्रेयस अय्यर कोलकाता के लिए रवाना हुए
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर शनिवार को कोलकाता के लिए रवाना हो गए। शुरुआत से ही आईपीएल में अय्यर की उपलब्धता को लेकर अटकलें लगा जा रही थी। भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में पीठ दर्द की समस्या से उन्हें जूझते भी देखा गया था। वहीं, रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में भी वह चौथे और पांचवें दिन फील्डिंग करे नजर नहीं आए थे। केकेआर 23 मार्च को ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ घरेलू मैच के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें