हसरंगा ने पिछले साल अगस्त में खेल के लंबे प्रारूप को अलविदा कह दिया था क्योंकि वह अपना ध्यान सीमित ओवरों के खेल पर लगाना चाहते थे। हालांकि मंगलवार को जब श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम घोषित की तो उसमें हसरंगा का नाम भी शामिल था।
आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को उस समय झटका लगा था जब श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ 22 मार्च से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम में ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को टीम में शामिल किया था। इससे इस ऑलराउंडर खिलाड़ी के आईपीएल के शुरुआती कुछ मैचों से बाहर रहने की संभावना थी जिसकी शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। हालांकि अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हसरंगा को निलंबित कर दिया है जिससे वह अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए शुरुआती मुकाबलों में उपलब्ध रह सकते हैं।
विज्ञापन
टेस्ट संन्यास से की थी वापसी
हसरंगा ने पिछले साल अगस्त में खेल के लंबे प्रारूप को अलविदा कह दिया था क्योंकि वह अपना ध्यान सीमित ओवरों के खेल पर लगाना चाहते थे। हालांकि मंगलवार को जब श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम घोषित की तो उसमें हसरंगा का नाम भी शामिल था। इससे यह साफ हो गया कि हसरंगा ने टेस्ट संन्यास के फैसले से यू-टर्न ले लिया है। श्रीलंका की यह खुशी हालांकि ज्यादा देर नहीं टिक सकी और आईसीसी ने मंगलवार की रात उसे झटका दिया।
आचार संहिता के दोषी पाए गए हसरंगा
आईसीसी ने बयान में बताया कि हसरंगा क्रिकेट की वैश्विक संस्था की आचार संहिता के दोषी पाए गए जिस कारण उन पर यह कार्रवाई की गई है। आईसीसी के अनुसार, हसरंगा आठ डिमैरिट अंक के करीब पहुंच गए जिसे नियम के अनुसार चार निलंबन अंक में बदल दिया गया। यह अंक दो टेस्ट या फिर चार वनडे या इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के निलंबन के बराबर हैं। आईसीसी ने अपने बयान में कहा, हसरंगा को आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। उन्होंने यह उल्लंघन एक अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करके किया था।