फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल रामनवमी हिंसा: एनआईए ने 11 और आरोपियों को गिरफ्तार किया; अब तक कुल 27 लोग सलाखों के पीछे

Tue, 19 Mar 2024 11:00 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पश्चिम बंगाल रामनवमी हिंसा मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 11 और आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी हावड़ा जिले के रहने वाले हैं। कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर जांच कर रही एनआईए ने बताया रि  अब तक कुल 27 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
एनआईए (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पश्चिम बंगाल में हुई रामनवमी हिंसा के मामले में 11 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने गिरफ्तारी के बाद जारी बयान में कहा, 11 आरोपियों की पहचान शमीम अहमद उर्फ नंगे, बलवंत सिंह, महमूद आलम, महफूज आलम उर्फ सोनू, शमशाद आलम उर्फ दानिश, मोहम्मद अली उर्फ सूरज, सलीम जावेद उर्फ जवाद, सरफराज आलम उर्फ ललन, फिरोज खान, मोहम्मद समीर अंसारी उर्फ राज और शमशाद हुसैन उर्फ शमशाद अली उर्फ राजा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


एनआईए ने बताया कि 11 लोगों की गिरफ्तारी पिछली बार हुई गिरफ्तारी की तारीख से एक महीने से भी कम समय में हुई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक सभी गिरफ्तार आरोपी हावड़ा के शिबपुर के रहने वाले हैं। एनआईए ने 26 फरवरी को 16 लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान अलग-अलग जगहों से जब्त वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई थी। 11 आरोपियों पर 30 मार्च, 2023 को हावड़ा पुलिस आयुक्तालय के तहत आने वाले शिबपुर में राम नवमी जुलूस के दौरान हिंसा, हमलों की साजिश रचने और उन्हें अंजाम देने की साजिश में शामिल होने का आरोप है। 

गौरतलब है कि कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 27 अप्रैल, 2023 को एनआईए जांच का आदेश पारित किया था। हावड़ा के शिबपुर में रामनवमी समारोह के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुरू में 36 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद हिंसा से संबंधित सभी मामलों को एनआईए को स्थानांतरित करने का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें