फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: चेन्नई के खिलाफ हार के बाद निशाने पर आए हार्दिक, पूर्व खिलाड़ियों ने जमकर निकाली भड़ास

Mon, 15 Apr 2024 05:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई को अपने होम ग्राउंड वानखेड़े पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के हाथों 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। दो मैचों में जीत के बाद मुंबई को हार मिली थी जो टूर्नामेंट के इस सीजन में उसकी चौथी हार है।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर कार्यकाल एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। मुंबई को अपने होम ग्राउंड वानखेड़े पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के हाथों 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। दो मैचों में जीत के बाद मुंबई को हार मिली थी जो टूर्नामेंट के इस सीजन में उसकी चौथी हार है। इस हार से हार्दिक एक बार फिर सभी के निशाने पर आ गए हैं और सुनील गावस्कर तथा इरफान पठान जैसे पूर्व खिलाड़ियों ने उनकी जमकर आलोचना की है। 
विज्ञापन


धोनी ने हार्दिक पर लगाए तीन छक्के
इस मैच में चेन्नई पहले बल्लेबाजी करने उतरी। सीएसके की पारी के अंतिम ओवर में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी के लिए उतरे, जबकि 20वां ओवर डालने हार्दिक खुद आए। हार्दिक ने इस ओवर में डेरिल मिचेल को आउट किया, लेकिन इसके बाद धोनी ने ऐसा कोहराम मचाया जिसने मैच का रुख ही पलट दिया। धोनी ने हार्दिक पर लगातार तीन छक्के जड़े और ओवर की अंतिम गेंद पर चौका जड़ा। धोनी ने चार गेंदों पर 20 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 500 का रहा। हार्दिक का अंतिम ओवर करने आना पूर्व खिलाड़ियों की समझ नहीं आया। 

हार्दिक की गेंदबाजी और कप्तानी पर गावस्कर ने खड़े किए सवाल 
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने हार्दिक की कप्तानी और गेंदबाजी पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, एक छक्का ठीक था, लेकिन जब आपको पता है कि सामने वाला बल्लेबाज लैंथ बॉल की ओर देख रहा है तो आप फिर उसी तरह की गेंद क्यों डाल रहे हैं। इसके बाद तीसरी गेंद लेग साइड पर फुल टॉस डाली जो छक्के के लिए गई। यह वाकई सामान्य गेंदबाजी और कप्तानी थी। 
विज्ञापन


फाइनल ओवर डालने आने पर इरफान ने की हार्दिक की आलोचना
लगातार हार्दिक पांड्या की आलोचना कर रहे पूर्व ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी सोशल मीडिया पर मुंबई के कप्तान की आलोचना की। इरफान हार्दिक के अंतिम ओवर डालने पर निराश हुए। उन्होंने एक्स पर पोस्ट डाल लिखा, हार्दिक पांड्या का अंतिम ओवर करने आना इस बात का स्पष्ट संकेत देता है कि उन्हें आकाश मधवाल की गेंदबाजी पर भरोसा नहीं है। हार्दिक डेथ ओवर करने में इतने सक्षम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें