फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: बेटी की स्कूल फीस नहीं भरी, लेकिन धोनी को देखने के लिए खर्च किए 64 हजार रुपये! फैन का वीडियो वायरल

Sat, 13 Apr 2024 09:59 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

एक फैन ने निश्चित रूप से क्रिकेटर के लिए अपने प्यार या पागलपन की सभी हदें पार कर दीं। इस फैन ने धोनी की एक झलक पाने के लिए 64 हजार रुपये की भारी राशि खर्च की।
विज्ञापन
धोनी और उनका फैन - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्र सिंह धोनी का नाम भारत और दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में गिना जाता है। दुनियाभर में उनके कई फैंस हैं। 42 साल की उम्र में भी वह आईपीएल में अपनी विकेटकीपिंग स्किल और बल्ले से जलवा बिखेर रहे हैं। माही के फैंस न केवल उन्हें अपना आदर्श मानते हैं बल्कि कुछ उनकी पूजा भी करते दिखे हैं। धोनी का क्रेज ऐसा है कि ये सब बातें आम लगती हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बनने के बाद चेन्नई समेत दक्षिण भारत में भी उनकी फैन फॉलोइंग में गजब का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


हालांकि, एक फैन ने निश्चित रूप से क्रिकेटर के लिए अपने प्यार या पागलपन की सभी हदें पार कर दीं। इस फैन ने आठ अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच के दौरान धोनी की एक झलक पाने के लिए 64 हजार रुपये की भारी राशि खर्च की। वह अपनी तीन बेटियों के साथ मैच देखने पहुंचा था। 

धोनी और उनका फैन - फोटो : IPL/BCCI
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यह फैन अपनी आपबीति सुनाता है। वह तमिल में कहता है, 'मुझे टिकट नहीं मिला। इसलिए मैंने ब्लैक में खरीदा। यह  64,000 रुपये का था। मैंने अभी तक बच्चों की स्कूल की फीस नहीं दी है, लेकिन हम सिर्फ एक बार एमएस धोनी को देखना चाहते थे। मेरी तीन बेटियां और मैं बहुत खुश हैं।' उस शख्स ने स्पोर्टवॉक चेन्नई को बताया। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

शख्स की बेटी ने कही यह बात
वहीं, उस शख्स की एक बेटी ने कहा, 'मेरे पिता ने टिकट पाने के लिए बहुत मेहनत की है। जब धोनी खेलने आए तो हम बहुत खुश थे।' इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस फैन ने सारी हदें पार कर दीं। चेन्नई और कोलकाता के बीच मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 137 रन बनाए। रवींद्र जडेजा और तुषार देशपांडे ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में चेन्नई ने 17.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 58 गेंद में नौ चौके की मदद से 67 रन की नाबाद पारी खेली। जडेजा को 15वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। उन्होंने सीएसके के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वालों में धोनी की बराबरी की। अंक तालिका में केकेार दूसरे और सीएसके तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें