फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: 'मैं मजे के लिए हूं', तूफानी पारी के बाद वायरल हुआ धोनी का पुराना ट्वीट, 10 साल पहले कही थी यह बात

Mon, 01 Apr 2024 04:35 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

धोनी ने दिल्ली के खिलाफ खेली 16 गेंदों पर नाबाद 37 रन की पारी के दौरान एक नया कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया। धोनी टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ दिया जिनके नाम 6962 रन हैं।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रविवार को दमदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने अपनी विस्फोटक पारी से फैंस का मनोरंजन किया। आईपीएल के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सीएसके को 20 रन से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन का लक्ष्य तैयार किया जिसके जवाब में चेन्नई छह विकेट खोकर सिर्फ 171 रन बना सकी। इस सीजन में यह चेन्नई की पहली शिकस्त है जबकि दिल्ली को पहली जीत मिली है। 
विज्ञापन


चेन्नई की हार के बावजूद फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। इसका सबसे बड़ा कारण धोनी रहे। उन्होंने आठवें नंबर पर उतरकर फैंस का पैसा वसूल मनोरंजन किया। दिग्गज बल्लेबाज ने मात्र 16 गेंदों में चौर चौकों और तीन छक्कों की मदद से 37 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 231.25 का रहा। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। 
धोनी का पुराना ट्वीट वायरल हुआ
अब सोशल मीडिया पर माही का 10 साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। इसमें लिखा है कि, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सी टीम जीतती है, मैं यहां मनोरंजन के लिए हूं।" स्टार फिनिशर ने यह भविष्यवाणी 24 मार्च 2014 को की थी। धोनी ने यह ट्वीट भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच के बाद किया था जो टी20 विश्व कप 2014 के तहत खेला गया था। 
विज्ञापन


धोनी ने अपनी पारी से बनाया नया कीर्तिमान
धोनी ने दिल्ली के खिलाफ खेली 16 गेंदों पर नाबाद 37 रन की पारी के दौरान एक नया कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया। धोनी टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ दिया जिनके नाम 6962 रन हैं। अपनी तूफानी पारी की बदौलत धोनी के टी20 करियर में 7036 रन हो गए और वह सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक और इंग्लैंड के जोस बटलर के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। डिकॉक ने अबतक इस प्रारूप में 8578 रन और बटलर के नाम 7721 रन हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें