फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: धर्मशाला में आया कोहली का तूफान, 92 रन की पारी के बाद लगाई स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाने वालों की क्लास

Fri, 10 May 2024 10:03 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

कोहली ने चौथी बार आईपीएल के किसी सीजन में 600 से अधिक रन बनाने का कारनामा किया। उन्होंने इस मामले में लखनऊ सुपरजाएंट्स के कप्तान केएल राहुल की बराबरी कर ली है। राहुल और कोहली ने चार-चार बार आईपीएल में 600 से अधिक रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली ने शुक्रवार को दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 92 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान किंग कोहली का स्ट्राइक रेट 19.74 का रहा। उन्होंने 47 गेंदों का सामना किया और सात चौके और छह छक्के लगाए। मैच के बाद स्टार बल्लेबाज ने अपने स्ट्राइक रेट को लेकर भी चर्चा की और आलोचकों को करारा जवाब दिया। 
विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 241 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 47 गेंद में सात चौके और छह छक्के की मदद से 92 रन की पारी खेली थी। वहीं, रजत पाटीदार ने 23 गेंद में 55 रन और कैमरन ग्रीन ने 27 गेंद में 46 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम 17 ओवर में 181 रन पर सिमट गई। राइली रूसो ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। इसके अलावा शशांक सिंह ने 37 रन और सैम करन 22 रन बना सके। 

विराट कोहली - फोटो : IPL
स्ट्राइक रेट पर सवाल खड़े करने वालों पर भड़के कोहली
मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच रहे विराट कोहली ने अपने स्ट्राइक रेट को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, "पारी के दौरान अपना स्ट्राक रेट बनाए रखना महत्वपूर्ण था इसलिए मैं लय बरकरार रखना चाहता था।" दरअसल, गुजरात के खिलाफ 28 अप्रैल को खेले गए मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने स्ट्राइक रेट पर सवाल खड़े करने वालों को लताड़ लगाई थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि, "लोग मेरे खेलने के तरीके और स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष करने की बात कह रहे थे, लेकिन मेरे लिए जीत ही सबकुछ है। यही पिछले 15 साल से खेलने का एकमात्र कारण है। मैदान पर खेलना और कमेंट्री बॉक्स से कमेंट करना दोनों स्थितियां बिलकुल अलग है। आप अपनी टीम के लिए जीत हासिल करना चाहते हैं। मैं सिर्फ अपना काम कर रहा हूं। मैं इसी तरह से खेलता हूं। लोग चाहे जो कहें लेकिन मैं अपने खेल को बखूबी जानता हूं। लोगों के अपने विचार और पूर्वाग्रह हैं। जो लोग मैदान पर 24 घंटे वही काम कर रहे हैं वो इस बात को समझते हैं कि क्या हो रहा है।"

विराट कोहली - फोटो : IPL
चौथी बार आईपीएल के किसी सीजन में बनाए 600+ रन 
कोहली ने चौथी बार आईपीएल के किसी सीजन में 600 से अधिक रन बनाने का कारनामा किया। उन्होंने इस मामले में लखनऊ सुपरजाएंट्स के कप्तान केएल राहुल की बराबरी कर ली है। राहुल और कोहली ने चार-चार बार आईपीएल में 600 से अधिक रन बनाए हैं। यह दोनों बल्लेबाजी आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 600 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इनके अलावा आरसीबी के लिए खेल चुके क्रिस गेल और फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे डेविड वॉर्नर तीन-तीन बार आईपीएल में 600+ रन बना चुके हैं। वहीं, आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने दो बार ऐसा किया है। 
विज्ञापन

विराट कोहली - फोटो : IPL
विराट का बयान
मैच के बाद कोहली ने कहा, "मेरे लिए क्वांटिटी से अधिक अभी भी क्वालिटी मायने रखती है। मैच को अच्छे से समझने की वजह से आप कम अभ्यास कर सकते हो, बस उसको करना है जो आप पहले कर चुके हो। अभी भी बस लक्ष्य यही है कि इसमें और अच्छा करूं और आप बेहतर ही होना चाहते हो। मैंने स्पिनरों के खिलाफ स्लॉग स्वीप खेलना शुरू किया, मैंने इसका अभ्यास नहीं किया था क्योंकि मैं जानता हूं कि मैंने पहले ये हिट किया है।मुझे पता है कि मुझे रिस्क लेने हैं। मैं अपने और टीम के लिए स्ट्राइक रेट को बढ़ाने की कोशिश कर रहा हूं। हम पूरे टूर्नामेंट में अपने लिए ईमानदार रहे हैं। हमें हार मिली हैं, लेकिन हम बातचीत में ईमानदार रहे हैं। हम बस अपने आत्मसम्मान के लिए खेलना चाहते थे।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें