चोट और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के चलते अपने मुख्य गेंदबाजों का अभाव झेल रही चेन्नई सुपरकिंग्स शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ उतरेगी। अभी तक 11 मैचों में 12 अंक लेने वाली ऋतुराज गायकवाड़ की टीम के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है। टीम का अभी प्लेऑफ में स्थान सुरक्षित नहीं है। हार से टीम की संभावनाएं प्रभावित होंगी।
चेन्नई की टीम
- फोटो : IPL/BCCI
दीपक चाहर और महीश पथिराना चोट के कारण बाहर है जबकि बांग्लादेश के मुस्ताफिजुर रहमान अपनी राष्ट्रीय टीम प्रतिबद्धताओं के कारण लौट चुके हैं। ऐसे में गेंदबाजी का मुख्य दाराेमदार तुषार देशपांडे और रविंद्र जडेजा पर रहेगा। स्पिन में रविंद्र जडेजा के अलावा मिचेल सेंटनर और मोइन अली हैं।
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस लाइव स्कोर
- फोटो : IPL
हालांकि जिस तरह पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम ने अपने 167 रन का बचाव किया है, उससे टीम के समर्थकों को उम्मीद रहेगी। गुजरात टीम के अंतिम चार में पहुंचने की संभावनाएं कम है। टीम अधिकतम 14 अंक हासिल कर सकती है और ऐसे में उनके लिए बेहद मुश्किल होगा। पिछले पांच मैचों में टीम एक जीत ही हासिल कर पाई है।
गुजरात जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग 11
- फोटो : IPL
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
चेन्नई सुपर किंग्स : रचिन रविंद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, मोईन अली/डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान।
गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, जोश लिटिल, मोहित शर्मा और संदीप वॉरियर।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटंस लाइव स्कोर
- फोटो : IPL
आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 59वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब है गुजरात और चेन्नई के बीच 59वां मुकाबला?
गुजरात और चेन्नई के बीच आईपीएल 2024 का 59वां मुकाबला 10 मई यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा गुजरात और चेन्नई के बीच 58वां मैच?
गुजरात और चेन्नई के बीच लीग का 59वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा गुजरात और चेन्नई के बीच मैच?
गुजरात और चेन्नई के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 07:00 बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।