जडेजा ने कही दिल छू लेने वाली बात
पांचवी बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतने वाली सीएसके की टीम ने खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी की। दोनों ही टीमों के पास आईपीएल की पांच-पांच ट्रॉफियां हैं। आईपीएल 2023 में चैंपियन बनने के बाद रवींद्र जडेजा ने जीत का पूरा श्रेय टीम के कप्तान धोनी को देते हुए कहा- "पांचवी बार ट्रॉफी जीतना कमाल की बात है। अपने घरेलू मैदान में फैंस बड़ी तदाद में सपोर्ट करने आए थे। फाइनल की आखिरी रात वे बारिश रुकने का इंतजार कर रहे थे। सीएसके के फैंस को बहुत बहुत बधाई देना चाहता हूं। इस जीत का श्रेय अपने ही टीम के एक खास साथी एम एस धोनी को देना चाहता हूं।"
उन्होंने इंस्टाग्राम पर धोनी के साथ एक तस्वीर शोयर करते हुए लिखा- "हमने यह केवल धोनी के लिए किया। माही भाई आपके लिए तो कुछ भी।"
फाइनल मुकाबले के आखिरी ओवर को याद करते हुए जडेजा ने कहा- "मैं बस यही सोच रहा था कि कुछ भी हो जाए मुझे स्विंग करने की जरुरत है। कुछ भी हो सकता था। मोहित धीमी गेंदबाजी कर रहा था, इसलिए मैंने सीधा शॉट मारने की कोशिश में था। अपने सभी फैंस को बधाई देना चाहता हूं। वे जैसे हमें सपोर्ट कर रहे हैं वैसे ही हमेशा करते रहें।"
टीम के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा- "पिछला सीजन जैसा हमारे लिए गया, उसे देखते हुए यह सीजन बेहद खास रहा। हम अपने स्टाइल में जीत के साथ वापस आए। चेपॉक और उसके बाहर मुकाबलों को जीतना। जिस तरह से सभी ने टीम में योगदान दिया, शानदार। कॉन्वे, रायुडू को गेंद नहीं मिला। इस जीत का श्रेय रायुडू को दूंगा। आज हम अच्छी शुरुआत की बात कर रहे हैं। हमें लगा था कि विकेट रहते हम यह मुकाबला 12-13 ओवर में जीत जाएंगे।"