फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: स्लो ओवर रेट के लिए सजा मिलने पर भड़के KKR के कप्तान नीतीश राणा, अंपायर से किया बहस, देखें VIDEO

Mon, 15 May 2023 12:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

टीम को स्लो ओवर रेट की वजह से आखिरी ओवर में सजा मिली। नए नियमों के तहत टीम को पांच के बजाय अधिकतम चार फील्डर को सर्कल के बाहर रखने की इजाजत दी गई
विज्ञापन
अंपायर से भिड़ते नीतीश राणा - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2023 में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा एक वक्त अंपायरों से भिड़ गए थे। यह घटना सीएसके की पारी के आखिरी ओवर से पहले हुई। उस वक्त क्रीज पर शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा मौजूद थे। वहीं, गेंदबाजी के लिए वैभव अरोड़ा आए थे।
विज्ञापन

हालांकि, टीम को स्लो ओवर रेट की वजह से आखिरी ओवर में सजा मिली। नए नियमों के तहत टीम को पांच के बजाय अधिकतम चार फील्डर को सर्कल के बाहर रखने की इजाजत दी गई। इसके बाद केकेआर के कप्तान नीतीश राणा अंपायरों पर भड़क गए और उनके साथ तीखी बहस भी की। इसका वीडियो भी सामने आया है।

वैभव अरोड़ा द्वारा फेंके गए आखिरी ओवर में केवल नौ रन आए। उन्होंने रवींद्र जडेजा का विकेट भी लिया। वैभव ने इस ओवर में नो बॉल भी फेंकी थी। फ्री-हिट पर एमएस धोनी क्लीन बोल्ड हो गए थे। ऐसे में चार फील्डर्स रखने के बावजूद केकेआर की टीम को कुछ ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
नीतीश और कोलकाता के बाकी खिलाड़ियों पर जुर्माना
स्लो ओवर रेट के लिए कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट समेत प्लेइंग इलेवन के प्रत्येक सदस्य पर छह लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

CSK vs KKR मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो रिंकू सिंह और नितीश राणा के अर्धशतकों की बदौलत केकेआर ने रविवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके को 6 विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 144 रन बनाए थे। शिवम दुबे ने 34 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 48 रन बनाए।

वहीं, डेवोन कॉनवे ने 30 रन की पारी खेली। इसके जवाब में कोलकाता की टीम ने 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर 147 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया। रिंकू सिंह ने 43 गेंदों में 54 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान नीतीश राणा 44 गेंदों में 57 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन

इस जीत के साथ ही कोलकाता के पास 13 मैच में 12 अंक हो गए हैं और यह टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वहीं, हार के बावजूद चेन्नई की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चेन्नई को अपना आखिरी मैच जीतना होगा या किस्मत के सहारे की जरूरत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें