फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: 'फैन पार्क' में दिखेंगे लाइव मैच, 13 राज्यों के 35 से अधिक शहरों में होगी मैचों की डिजिटल स्ट्रीमिंग

Fri, 14 Apr 2023 12:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

•    फैन पार्क में 15 अप्रैल को गाजियाबाद, गोरखपुर और रोहतक में होगी आईपीएल मैचों की डिजिटल स्ट्रीमिंग।
•    16 अप्रैल को नासिक, अजमेर और कोच्चि में दिखाया जाएगें मैच।
•    टाटा आईपीएल फैन पार्क के गेट दोपहर डेढ़ बजे से खुलेंगे।
विज्ञापन
आईपीएल 2023 - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। अब तक कई बेहद दिलचस्प मैच खेले गए हैं, जिसने इस सीजन को सुपरहिट बना दिया है। डिजिटल माध्यम पर जियो सिनेमा एप फ्री में आईपीएल के मैचों का लाइव प्रसारण कर रहा है। ऐसे में इस लीग को देखने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


अब हर इंटरनेट यूजर तक क्रिकेट का रोमांच पहुंचाने के मकसद से जियो-सिनेमा ‘टाटा आईपीएल फैन पार्कों’ में मैचों का लाइव डिजिटल स्ट्रीम करने जा रहा है। 13 राज्यों के 35 से अधिक शहरों के खुले मैदानों में मैच दिखाए जाएंगे। जियो-सिनेमा मौजूदा सीजन का आधिकारिक डिजिटल ब्रॉडकास्टर है। 

‘टाटा आईपीएल फैन पार्क’ में प्रवेश मुफ्त होगा। क्रिकेट प्रेमी बड़े से एलईडी स्क्रीन पर जियो-सिनेमा एप के माध्यम से लाइव-स्ट्रीम किए गए मैचों का आनंद ले सकेंगे। खुले मैदानों में क्रिकेट का मजा लेने वाले दर्शकों के लिए यहां फैमिली जोन, किड्स जोन, फूड एंड बेवरेज और जियो-सिनेमा एक्सपीरियंस जोन भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही जियो-सिनेमा ने 15 और 16 अप्रैल का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक 15 अप्रैल को यूपी के गाजियाबाद और गोरखपुर के साथ हरियाणा के रोहतक में ‘टाटा आईपीएल फैन पार्क’ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। दिन का दूसरा मैच लखनऊ सुपरजाएंट्स और पंजाब किंग्स के बीच होगा। दोनों ही मैचों का आनंद दर्शक उठा पाएंगे।

इसके बाद 16 अप्रैल को होने वाले दोनों मैच नासिक, अजमेर और कोच्चि के प्रशंसक फैन पार्क में देख सकेंगे। पहला मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा। दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। टाटा आईपीएल फैन पार्क के गेट दोपहर डेढ़ बजे से खुलेंगे।
 
वायकॉम-18 के प्रवक्ता ने कहा- फैंस को उनकी सुविधा के मुताबिक विश्व स्तरीय खेल देखने को मिल रहा है, लेकिन हम चाहते हैं कि यह पूरे देश में पहुंचे। फिर चाहे दर्शक घर में इसे देखें या दोस्तों के साथ बाहर मैदान में। शुरुआती मैचों में जियो-सिनेमा पर रिकॉर्ड व्यूअरशिप इस बात की गवाह है कि दर्शक डिजिटल को वरीयता दे रहे हैं।

जियो-सिनेमा पर टाटा आईपीएल ने कई रिकॉर्ड टूटते देखे हैं। टाटा आईपीएल के पहले वीकेंड में जियो-सिनेमा पर रिकॉर्ड 147 करोड़ बार क्रिकेट वीडियो देखे गए। पिछले पूरे सीजन में देखे गए कुल वीडियो के नंबर से यह कहीं ज्यादा हैं। यहां तक कि 2022 के आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भी इतनी भारी संख्या में वीडियो नही देखे गए थे।

फैन पार्क यहां आयोजित किए जाएंगे
तारीख शहर स्थान
15 अप्रैल गाजियाबाद रामलीला मैदान, घंटाघर
15 अप्रैल गोरखपुर मारवाड़ इंटर कॉलेज, नसीराबाद
15 अप्रैल रोहतक पुराना आई टी आई दशहरा मैदान
16 अप्रैल नासिक छत्रपति शिवाजी स्टेडियम
16 अप्रैल अजमेर दयानंद कॉलेज, राम गंज एरिया
16 अप्रैल कोच्चि स्टेडियम ग्राउंड, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, कलूर, एर्नाकुलम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें