कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि जडेजा अगले सीजन में चेन्नई के लिए नहीं खेलेंगे। वहीं, कुछ यह भी कह रहे हैं कि वह टीम के साथ बने रहेंगे। इन रिपोर्ट्स के पीछे की सच्चाई को जानने के लिए अमर उजाला ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन से संपर्क किया। उन्होंने चेन्नई और जडेजा के बीच दूरी की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया।
चेन्नई सुपरकिंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन
- फोटो : सोशल मीडिया
सीएसके के सीईओ ने कहा कि जडेजा टीम के अहम सदस्य हैं और वह फ्रेंचाइजी के साथ रहेंगे। उन्होंने अमर उजाला से कहा, ''रवींद्र जडेजा को लेकर मीडिया में आ रही सारी खबरें झूठी हैं।'' जडेजा को पिछले सीजन में टीम का कप्तान बनाया गया था। आठ मैचों में टीम के खराब प्रदर्शन के कारण उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को फिर से टीम की कमान सौंप दी गई। वह इस सीजन में भी कप्तानी करेंगे।
इस वाकये के बाद चेन्नई और जडेजा के बीच दरार की खबरें सामने आने लगीं। यह कहा जाने लगा कि जडेजा फ्रेंचाइजी के साथ नहीं रहना चाहते हैं। इस पर काशी विश्वनाथन ने कहा, ''जडेजा चेन्नई सुपरकिंग्स फ्रेंचाइजी के अहम सदस्य हैं। हम उन्हें किसी भी कीमत पर अपने से दूर नहीं करना चाहते। वह ट्रेडिंग का हिस्सा नहीं हैं। जडेजा को हम टीम में रखेंगे।''
ये भी पढ़ें: IPL 2023: आईपीएल में पंजाब किंग्स ने 14 कप्तान बनाए, 15 सीजन में अब तक नहीं मिली जीत, देखें पूरी लिस्ट
पिछले सीजन में रवींद्र जडेजा की कप्तानी में चेन्नई का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
धोनी से ज्यादा कीमत में रिटेन हुए थे जडेजा
जडेजा चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ 2012 में जुड़े थे। 10 सालों में उन्होंने टीम के साथ दो खिताब जीते। चेन्नई ने पिछली बार आईपीएल नीलामी से पहले धोनी-जडेजा समेत चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में सबसे अधिक पैसे के साथ रिटेन किया था। लेकिन धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए में ही रिटेन किया गया था। इसके बाद से ही इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता है। फिर जडेजा कप्तान भी बने, लेकिन दबाव को नहीं झेल पाए।
ये भी पढ़ें: IPL 2023: नीलामी से पहले शार्दुल ठाकुर को बाहर करेगी दिल्ली कैपिटल्स? इन दो खिलाड़ियों पर भी गिर सकती है गाज
महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा
- फोटो : IPL/BCCI