फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: 'हमें उम्मीद है कि फैंस...', धोनी के संन्यास पर चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी का बड़ा बयान, जानें

Mon, 15 May 2023 02:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

धोनी की कप्तानी में इस सीजन चेन्नई की टीम शानदार खेल रही है। टीम ने अब तक 13 मुकाबलों में से सात जीते हैं और उसके 15 अंक हैं। टीम ने पांच मुकाबले हारे भी हैं। अंक तालिका में धोनी की टीम दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
धोनी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को चेपक में लैप ऑफ ऑनर में हिस्सा लिया। इसके बाद से कयास लगाए जाने लगे थे कि धोनी इस सीजन के बाद आईपीएल से संन्यास ले रहे हैं। हालांकि, सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने इन कयासों का खंडन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काशी ने कहा है- हमें विश्वास है कि एमएस धोनी अगला सीजन भी खेलने वाले हैं। इसलिए मुझे उम्मीद है कि प्रशंसक हर बार की तरह हमारा समर्थन करते रहेंगे।
विज्ञापन

दरअसल, धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम शानदार खेल रही है। टीम ने अब तक 13 मुकाबलों में से सात जीते हैं और उसके 15 अंक हैं। टीम ने पांच मुकाबले हारे भी हैं। अंक तालिका में धोनी की टीम दूसरे स्थान पर है। सीएसके को अब एक और मैच खेलना है, जो कि फिरोज शाह कोटला में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा। ऐसे में सीएसके को प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने के लिए उस मैच को जीतना ही होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो टीम को अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

पिछले साल धोनी ने सीजन की शुरुआत से पहले सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी। तब रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था। हालांकि, टीम शुरुआती मैचों में से कई मैच हार गई थी। इसके बाद बीच सीजन जडेजा को कप्तानी से हटा दिया गया था और धोनी दोबारा कप्तान बने। इसके बाद इस सीजन उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।  धोनी की कप्तानी में चेन्नई के खिलाड़ी पुरे जोश और उत्साह से खेल रहे हैं। ऐसे में सीएसके मैनेजमेंट नहीं चाहता कि वह अभी संन्यास लें।

विज्ञापन

CSK vs KKR मैच में क्या हुआ?
हालांकि, रविवार को चेन्नई को अपने आखिरी होम लीग राउंड मैच में हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता नाइट राइडर्स ने सीएसके को छह विकेट से हरा दिया। रिंकू सिंह और नितीश राणा के अर्धशतकों की बदौलत केकेआर ने रविवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके को 6 विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 144 रन बनाए थे। शिवम दुबे ने 34 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 48 रन बनाए।

वहीं, डेवोन कॉनवे ने 30 रन की पारी खेली। इसके जवाब में कोलकाता की टीम ने 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर 147 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया। रिंकू सिंह ने 43 गेंदों में 54 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान नीतीश राणा 44 गेंदों में 57 रन बनाकर नाबाद रहे।

इस जीत के साथ ही कोलकाता के पास 13 मैच में 12 अंक हो गए हैं और यह टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वहीं, हार के बावजूद चेन्नई की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चेन्नई को अपना आखिरी मैच जीतना होगा या किस्मत के सहारे की जरूरत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें