फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: हरभजन सिंह ने की भविष्यवाणी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी के लिए तैयार हो सकते हैं विराट कोहली

Wed, 09 Feb 2022 08:12 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कप्तान के नाम का एलान नहीं किया है। टीम की नजर आईपीएल की नीलामी पर है। इस दौरान वे अपने लिए एक कप्तान ढूंढने के लिए उतरेगी। पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भविष्यवाणी की है कि विराट कोहली फिर से आरसीबी की कप्तानी संभाल सकते हैं।
विज्ञापन
हरभजन सिंह और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन के लिए 10 में से सात टीमों के कप्तान तय हो चुके हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स ने कप्तान के नाम का एलान नहीं किया है। तीनों टीमों की नजर आईपीएल की नीलामी पर है। इस दौरान वे अपने लिए एक कप्तान ढूंढने के लिए उतरेंगे। इसी बीच, भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भविष्यवाणी की है कि विराट कोहली फिर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी संभाल सकते हैं।
विज्ञापन


हरभजन का मानना है कि अगर विराट कोहली फिर से आरसीबी की अगुवाई करना स्वीकार करते हैं तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “आरसीबी एक नई टीम बना रहा है और वे एक अच्छे कप्तान की तलाश कर रहे हैं। क्या कोहली इस भूमिका को निभाना चाहते हैं? यह एक बड़ी चुनौती होगी लेकिन मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर वह अगले 1-2 साल के लिए कप्तान बनने के लिए राजी हो जाते हैं।”

हरभजन ने कहा, “आरसीबी को भी एक युवा खिलाड़ी को तैयार करने की जरूरत है जो भविष्य में उनका नेतृत्व कर सके। अगर उन्हें नीलामी में ईशान किशन या श्रेयस अय्यर मिलते हैं, तो वे भविष्य के कप्तान के रूप में अच्छी पसंद हो सकते हैं।” आरसीबी ने नीलामी से पहले तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें पूर्व कप्तान कोहली के अलावा ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज शामिल हैं।
विज्ञापन


अब या तो आरसीबी फिर से विराट कोहली को कप्तानी की पेशकश कर सकती है या नीलामी में उसे एक उपयुक्त उम्मीदवार को ढूंढना होगा। भज्जी ने कहा, “कई बड़े नाम होने के बावजूद आरसीबी एक ऐसी टीम है जिसने अभी तक खिताब नहीं जीता है। एबी डिविलियर्स इस सीजन में नहीं खेलेंगे और कोहली ने कप्तानी छोड़ दी है। उन्हें अब एक कप्तान खोजने की जरूरत है। भारतीयों में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन दो ऐसे नाम हैं जो कुशलतापूर्वक टीम का नेतृत्व कर सकते हैं।”

हरभजन ने कहा, “श्रेयस ने दिल्ली फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करते हुए अपनी कप्तानी का कौशल पहले ही दिखा दिया है। लेकिन मुझे लगता है कि कोहली को फिर से कप्तानी करनी चाहिए। आरसीबी को उनसे बेहतर कप्तान नहीं मिलेगा।” विराट ने पिछले साल आईपीएल के दूसरे चरण से ठीक पहले आरसीबी की कप्तानी से हटने का फैसला किया था। उनके नेतृत्व में आरसीबी की टीम प्लेऑफ तक पहुची थी, लेकिन खिताब से दूर रह गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें