फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: गुजरात पहले स्थान पर काबिज, लिविंगस्टोन ऑरेंज कैप की रेस में शामिल, जानें अंक तालिका का हाल

Mon, 18 Apr 2022 10:44 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

चेन्नई सुपर किंग्स को हराकार गुजरात ने इस सीजन 10 अंक हासिल कर लिए हैं और अंक तालिका में पहले पायदान पर बनी हुई है। वहीं पंजाब के लियम लिविंगस्टोन ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हो चुके हैं। 
विज्ञापन
जीत के बाद डेविड मिलर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 में रविवार के दिन दो मैच खेले गए और इन मैचों के नजीतों के चलते अंक तालिका में भारी बदलाव हुआ है। चेन्नई को तीन विकेट से हराने के साथ गुजरात ने सीजन की पांचवीं जीत हासिल की है और उसके पास 10 अंक हो गए हैं। वहीं लखनऊ दूसरे और आरसीबी तीसरे स्थान पर है। राजस्थान की टीम टॉप चार से बाहर हो चुकी है। शुरुआती दो मैच हारकर खराब शुरुआत करने वाली हैदराबाद लगातार चार मैच जीतकर टॉप चार टीमों में शामिल हो चुकी है। इन दो मैचों के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में शामिल खिलाड़ियों की सूची में भी बदलाव हुआ है। पंजाब के लियम लिविंगस्टोन ऑरेंज कैप की रेस में आ चुके हैं। वहीं टी नटराजन ने चहल की बराबरी कर ली है। 
विज्ञापन


अंक तालिका में मुंबई की टीम सबसे नीचे है। रोहित की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस लगातार छह मैच हार चुकी है। वहीं चेन्नई भी छह में सिर्फ एक मैच जीत पाई अब इन दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं। अगर मुंबई और चेन्नई को प्लेऑफ में जगह बनानी है तो दोनों को लगभग हर मैच जीतना होगा। 

अंक तालिका की स्थिति

चेन्नई को तीन विकेट से हराने के साथ ही गुजरात ने पांचवीं जीत दर्ज की है और अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है। वहीं लखनऊ की टीम दूसरे और बैंगलोर तीसरे स्थान पर है। लगातार चार मैच जीतने वाली हैदराबाद की टीम टॉप चार टीमों में जगह बना चुकी है। राजस्थान पांचवें और कोलकाता छठे स्थान पर है। हैदराबाद के खिलाफ हारने वाली पंजाब सातवें स्थान पर आ गई है। दिल्ली आठवें, चेन्नई नौवें और मुंबई दसवें पायदान पर है। अब चेन्नई और मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो चुकी है। 
 
टीम मैच खेले जीत हार अंक  रन रेट
गुजरात टाइटंस 6 5 1 10 0.395
लखनऊ सुपर जाएंट्स 6 4 2 8 0.296
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 6 4 2 8 0.142
सनराइजर्स हैदराबाद 6 4 2 8 -0.077
राजस्थान रॉयल्स 5 3 2 6 0.389
कोलकाता नाइट राइडर्स 6 3 3 6 0.223
पंजाब किंग्स 6 3 3 6 0.109
दिल्ली कैपिटल्स 5 2 3 4 0.219
चेन्नई सुपर किंग्स 6 1 5 2 -0.638
मुंबई इंडियंस 6 0 6 0 -1.048

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)

सर्वाधिक रन बनाने के मामले में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं लोकेश राहुल इस साल भी ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हो गए हैं। राहुल ने 235 रन बनाए हैं और बटलर के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।  
 
खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट सर्वोच्च स्कोर
जोस बटलर 5 272 68.00 152.81 100
लोकेश राहुल 6 235 47.00 144.17 103*
हार्दिक पांड्या 5 228 76.00 136.53 87*
शिवम दुबे 6 226 45.20 168.65 95*
लियम लिविंगस्टोन 6 224 37.33 185.12 64
विज्ञापन

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)

पर्पल कैप की रेस में टी नटराजन ने युजवेंद्र चहल की बराबरी कर ली है। दोनों गेंदबाजों ने अब तक 12 विकेट लिए हैं। 
 
खिलाड़ी मैच विकेट औसत इकोनॉमी
युजवेंद्र चहल 5 12 11.33 6.80
टी नटराजन 6 12 17.33 8.66
कुलदीप यादव 5 11 14.72 8.23
आवेश खान 6 11 17.09 8.29
वनिंदू हसरंगा 6 11 17.72 8.47
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें