फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: पैट कमिंस ने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाया, केएल राहुल के रिकॉर्ड की बराबरी की

Wed, 06 Apr 2022 11:30 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोलकाता नाइटराइडर्स के पैट कमिंस ने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगा दिया है। इस मामले में कमिंस ने केएल राहुल की बराबरी कर ली। कमिंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंद पर अर्धशतक लगाया।
विज्ञापन
पैट कमिंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइटराइडर्स के पैट कमिंस ने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगा दिया है। इस मामले में कमिंस ने केएल राहुल की बराबरी कर ली। कमिंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बुधवार (छह अप्रैल) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंद पर अर्धशतक लगाया। राहुल ने 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 गेंद पर अर्धशतक जड़े थे।
विज्ञापन


कमिंस ने 15 गेंद की पारी में चार चौके और छह छक्के लगाए। उन्होंने नाबाद 56 रन बनाए। इस दौरान कमिंस का स्ट्राइक रेट 373.33 का रहा। उन्होंने डैनियल सैम्स के एक ओवर में 35 रन बनाए।

आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज गेंद खिलाफ जगह साल
पैट कमिंस 14 मुंबई इंडियंस पुणे 2022
केएल राहुल 14 दिल्ली कैपिटल्स मोहाली 2018
यूसुफ पठान 15 सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता 2014
सुनील नरेन 15 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बेंगलुरु 2017
सुरेश रैना 16 पंजाब किंग्स मुंबई 2014
विज्ञापन

डैनियल सैम्स के एक ओवर में लगे 35 रन
कमिंस जब बल्लेबाजी के लिए उतरे थे उस समय कोलकाता को जीत के लिए 41 गेंदों पर 61 रन बनाने थे। उन्होंने 14वें ओवर में पांचवीं गेंद पर टाइमल मिल्स को छक्का लगाया। इसके बाद अगली गेंद पर चौका लगा दिया। कमिंस ने 15वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर छक्के और चौके लगाए। बुमराह के ओवर के बाद कोलकाता को पांच ओवर में जीत के लिए 35 रन बनाने थे। डैनियल सैम्स गेंदबाजी के लिए आए। पैट कमिंस ने पहली गेंद पर छक्का, दूसरी गेंद पर चौका, तीसरी गेंद पर छक्का, चौथी गेंद पर छक्का लगाया। इसके बाद पांचवीं गेंद सैम्स ने नो-बॉल फेंक दी। इस पर कुल तीन रन बने। सैम्स को पांचवीं गेंद फिर से करनी पड़ी। इस पर कमिंस ने चौका लगा दिया। आखिरी गेंद पर उन्होंने छक्का लगाकर मैच जीत लिया।

कोलकाता ने मुंबई को पांच विकेट से हराया
मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में चार विकेट पर 161 रन बनाए। उसके लिए सूर्यकुमार यादव ने 52, तिलक वर्मा ने 38, डेवाल्ड ब्रेविस 29 और कीरोन पोलार्ड ने 22 रन बनाए। कोलकाता के लिए पैट कमिंस ने दो विकेट लिए। जवाब में कोलकाता ने 16 ओवर में पांच विकेट पर 162 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। उसके लिए कमिंस ने नाबाद 56 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने 50 रनों की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें