फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: आठ मैचों में हार चुकी मुंबई इंडियंस ने किया बड़ा फैसला, धवल कुलकर्णी को टीम में किया शामिल

Fri, 29 Apr 2022 06:49 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

धवल ने आईपीएल में 92 मैचों में 86 विकेट लिए हैं। 14 रन पर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। धवल का इकॉनमी 8.31 रहा है। उन्होंने 12 वनडे मैचों में 19 और दो अंतराष्ट्रीय टी20 मैचों में दो विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
धवल कुलकर्णी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने आईपीएल के बाकी मैचों के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को टीम में शामिल किया है। लगातार आठ मैच हार चुकी मुंबई की टीम को एक अनुभवी गेंदबाज की आवश्यकता है। अगर धवन ने ट्रेनिंग के दौरान प्रभावित किया तो उन्हें मौका देने पर विचार किया जा सकता है। 33 साल के धवल मुंबई के बायो-बबल से जुड़ गए और जल्द ही ट्रेनिंग शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


धवल को इस बार नीलामी में किसी नहीं खरीदा था। उन्होंने फिर आईपीएल के आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स से करार कर लिया था। धवल कमेंट्री टीम के सदस्य थे। धवल के आईपीएल करियर को देखें तो उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 2008 से 2013 तक खेला था। इसके बाद 2014 से 2015 तक राजस्थान की टीम के सदस्य थे। 2016 से 2017 तक धवल गुजरात लायंस की टीम में थे। 2018 में राजस्थान ने उन्हें फिर अपनी टीम में शामिल किया। इसके बाद 2020 में मुंबई ने उन्हें फिर से खरीद लिया था।

धवल ने आईपीएल में 92 मैचों में 86 विकेट लिए हैं। 14 रन पर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। धवल का इकॉनमी 8.31 रहा है। उन्होंने 12 वनडे मैचों में 19 और दो अंतराष्ट्रीय टी20 मैचों में दो विकेट लिए हैं।
विज्ञापन


मुंबई के गेंदबाजों का प्रदर्शन इस सीजन में निराशाजनक रहा है। अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आठ मैचों में 229 रन दिए हैं। इस दौरान उन्हें सिर्फ पांच विकेट लिए हैं। उनके अलावा भी अन्य गेंदबाजों ने निराश किया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने पांच मैचों 190 रन देकर छह विकेट लिए। डैनियल सैम्स ने 209 रन देकर पांच विकेट लिए। टाइमल मिल्स ने छह विकेट लेने के लिए 190 दिए और बासिल थम्पी ने पांच विकेट के लिए 152 रन लुटाए। वहीं, रिले मेरेडिथ ने दो मैचों में 65 रन दिए। इस दौरान सिर्फ तीन विकेट ले सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें