आईपीएल के मेगा ऑक्शन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 12 और 13 फरवरी को मेगा ऑक्शन होना है। इसके लिए खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट आ गई है। 590 खिलाड़ी इस बार मेगा ऑक्शन में उतरेंगे। वहीं, 10 टीमों के पास कुल मिलाकर 217 स्लॉट खाली हैं। इस बार मेगा ऑक्शन के लिए 19 देशों के 1214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 590 खिलाड़ियों को फाइनल नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
228 कैप्ड और 335 अनकैप्ड खिलाड़ी ऑक्शन में
590 खिलाड़ियों में से 228 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके (कैप्ड) हैं। वहीं, 335 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, यानी इन खिलाड़ियों को अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव नहीं है। सात खिलाड़ी एसोसिएट देश (नेपाल, स्कॉटलैंड जैसे देश) से हैं। यह आईपीएल का 15वां संस्करण होगा। दो दिन तक चलने वाले मेगा ऑक्शन में इस बार कई नए खिलाड़ियों को नीलाम होते देखा जा सकेगा।
दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले 48 खिलाड़ी
फाइनल लिस्ट में 48 खिलाड़ी दो करोड़ रुपये के बेस प्राइस वाले हैं। वहीं, 20 खिलाड़ियों का बेस प्राइस डेढ़ करोड़ (1.5 करोड़) रुपये है। 34 खिलाड़ियों का बेस प्राइस एक करोड़ रुपये है। बेस प्राइस का मतलब है कि इन खिलाड़ियों पर बोली की शुरुआत इसी राशि से होगी। नीलामी में 590 खिलाड़ियों में से 370 भारतीय और 220 विदेशी खिलाड़ी हैं। ऑक्शन में भारत के बाद सबसे ज्यादा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया (47) के हैं।
|
देश
|
ऑक्शन में
कितने खिलाड़ी
|
|
अफगानिस्तान
|
17
|
|
ऑस्ट्रेलिया
|
47
|
|
बांग्लादेश
|
5
|
|
इंग्लैंड
|
24
|
|
आयरलैंड
|
5
|
|
न्यूजीलैंड
|
24
|
|
दक्षिण अफ्रीका
|
33
|
|
श्रीलंका
|
23
|
|
वेस्टइंडीज
|
34
|
|
जिम्बाब्वे
|
1
|
|
नामीबिया
|
3
|
|
नेपाल
|
1
|
|
स्कॉटलैंड
|
2
|
|
यूएसए
|
1
|
ऑक्शन में उतरने वाले मुख्य भारतीय खिलाड़ी
ऑक्शन में उतरने वाले मुख्य भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ईशान किशन, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, ईशांत शर्मा, उमेश यादव जैसे क्रिकेटर्स शामिल हैं। इनमें से श्रेयस, ईशान, शार्दुल और चाहर पर बड़ी बोली लग सकती है।
दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले मार्की खिलाड़ी
वहीं, डेविड वार्नर, अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, पैट कमिंस, क्विंटन डिकॉक, धवन, फाफ डुप्लेसिस, श्रेयस, कगिसो रबाडा और शमी उन खिलाड़ियों में हैं, जिनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। इन्हें आईपीएल ने मार्की खिलाड़ी भी बताया है। इसके अलावा पैट कमिंस, जॉनी बेयरस्टो, जेसन होल्डर, ड्वेन ब्रावो, शाकिब अल हसन और वानिंदु हसारंगा जैसे विदेशी खिलाड़ी भी नीलामी में उतरेंगे।
अंडर-19 क्रिकेटर्स भी ऑक्शन में होंगे शामिल
इस बार ऑक्शन में अंडर-19 स्टार्स का तड़का भी लगेगा। अंडर-19 विश्व कप खेल रहे यश धुल, विक्की ओस्तवाल, राजवर्धन हंगरगेकर भी ऑक्शन में उतरेंगे। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल, हर्षल पटेल, क्रुणाल पांड्या, शाहरुख खान, दीपक हुड्डा और आवेश खान पर भी बड़ी बोली लगने की उम्मीद की जा रही है।
|
फ्रेंचाइजी
|
पर्स में कितनी
रकम बची
(करोड़ रुपये)
|
स्लॉट खाली
|
कितने विदेशी
खिलाड़ी शामिल
हो सकते
|
|
चेन्नई सुपर किंग्स
|
48
|
21
|
7
|
|
दिल्ली कैपिटल्स
|
47.5
|
21
|
7
|
|
कोलकाता नाइट राइडर्स
|
48
|
21
|
6
|
|
लखनऊ सुपर जाएंट्स
|
59
|
22
|
7
|
|
मुंबई इंडियंस
|
48
|
21
|
7
|
|
पंजाब किंग्स
|
72
|
23
|
8
|
|
राजस्थान रॉयल्स
|
62
|
22
|
7
|
|
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
|
57
|
22
|
7
|
|
सनराइजर्स हैदराबाद
|
68
|
22
|
7
|
|
टीम अहमदाबाद
|
52
|
22
|
7
|
टीमों के बीच हो सकती है कड़ी टक्कर
इस बार आईपीएल में टीमों की संख्या आठ से बढ़ाकर 10 की गई है। अहमदाबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स दो नई टीमें हैं। चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद और टीम अहमदाबाद के बीच खिलाड़ियों को खरीदने की होड़ जबरदस्त रहने वाली है।
33 खिलाड़ियों को किया गया रीटेन
10 टीमों ने कुल मिलाकर 33 खिलाड़ियों को रीटेन किया है। आठ पुरानी टीमों ने 27 खिलाड़ियों को रीटेन किया, जबकि, दो नई टीमों अहमदाबाद और लखनऊ ने छह खिलाड़ियों को शामिल किया। केएल राहुल को लखनऊ ने 17 करोड़ में अपनी टीम के साथ जोड़ा है। इसके साथ ही वह संयुक्त रूप से आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली को 2021 सीजन में 17 करोड़ रुपये ही मिलते थे। लखनऊ ने केएल को अपनी टीम का कप्तान भी बनाया है। वहीं, अहमदाबाद ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है।
किस टीम ने किन खिलाड़ियों को किया रीटेन
- मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड।
- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरः विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज।
- चेन्नई सुपरकिंग्सः रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली।
- दिल्ली कैपिटल्सः ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और एनरिक नॉर्टजे।
- कोलकाता नाइटराइडर्सः आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन।
- राजस्थान रॉयल्सः संजू सैमसन, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल।
- पंजाब किंग्सः मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह।
- सनराइजर्स हैदराबादः केन विलियम्सन, अब्दुल समद और उमरान मलिक।
- लखनऊः केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई।
- अहमदाबादः हार्दिक पांड्या, राशिद खान, शुभमन गिल।