फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले चौथे स्पिनर बने लियाम लिविंगस्टोन, इस सीजन दूसरी बार हुआ ऐसा, देखें पूरी लिस्ट

Tue, 17 May 2022 01:21 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

लियाम लिविंगस्टोन ने पहली ही गेंद पर डेविड वॉर्नर को राहुल चाहर के हाथों कैच कराया। वॉर्नर खाता नहीं खोल सके। लिविंगस्टोन आईपीएल मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले चौथे स्पिनर बन गए हैं।
विज्ञापन
1 of 4
लियाम लिविंगस्टोन - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2022 अपने अंजाम तक पहुंचने वाला है। ग्रुप स्टेज में 64 मैच खेले जा चुके हैं। सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच 64वां मैच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम को मैच की पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा था। 

स्पिनर लियाम लिविंगस्टोन ने पहली ही गेंद पर डेविड वॉर्नर को राहुल चाहर के हाथों कैच कराया। वॉर्नर खाता नहीं खोल सके। लिविंगस्टोन आईपीएल मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले चौथे स्पिनर बन गए हैं। वहीं, इस सीजन दूसरी बार ऐसा हुआ है कि स्पिनर ने मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लिया है। लिविंगस्टोन ने दिल्ली के खिलाफ मैच में चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने वॉर्नर के अलावा ऋषभ पंत और रोवमन पॉवेल को पवेलियन भेजा।
Trending Videos
विज्ञापन

1. केविन पीटरसन

2 of 4
कोहली और पीटरसन - फोटो : IPL/BCCI
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन 2009 में आईपीएल मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बने थे। लीग के दूसरे सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया था।

उस मैच में नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ब्रेंडन मैकुलम और क्रिस गेल की खतरनाक ओपनिंग जोड़ी ने पारी की शुरुआत की, जबकि केविन पीटरसन ने नई गेंद से गेंदबाजी करने का जिम्मा लिया। पहली ही गेंद पर उन्होंने ब्रेंडन मैकुलम को वापस पवेलियन भेज दिया।

केविन ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद फेंकी, जिसे मैकुलम ने सीधे प्वाइंट पर खड़े विराट कोहली के हाथों में खेला। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए गेंदबाजी करते हुए पीटरसन ने चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया।
विज्ञापन

2. मार्लोन सैमुअल्स

3 of 4
मार्लोन सैमुअल्स - फोटो : IPL/BCCI
वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर मार्लन सैमुअल्स ने भी इंडियन प्रीमियर लीग में रिकॉर्ड बनाया है। 2012 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के लिए खेलते हुए उन्होंने डेक्कन चार्जर्स के सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल को गोल्डन डक पर आउट किया था।

शिखर धवन के साथ पार्थिव ने पारी की शुरुआत की थी। सैमुअल्स ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद फेंकी। पार्थिव ने ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा ले कर ऑफ स्टंप से टकरा गई। 

सैमुअल्स ने मैच में चार ओवर में एक विकेट लेते हुए 33 रन दिए। डेक्कन चार्जर्स ने कुमार संगकारा के 82 रन और कैमरन व्हाइट के 74 रनों की पारी के दम पर 186 रन जोड़े। टीम ने यह मैच 13 रन से जीत लिया।
विज्ञापन

3. जगदीश सुचित

4 of 4
जगदीश सुचित - फोटो : IPL/BCCI
युवा ऑलराउंडर जगदीश सुचित आईपीएल मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले तीसरे स्पिनर बने। उन्होंने आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए यह रिकॉर्ड हासिल किया।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच की पहली ही गेंद पर सुचित ने फाफ डुप्लेसिस की अगुवाई वाली टीम को जोरदार झटका दिया। शॉर्ट मिड विकेट पर विराट कोहली ने केन विलियमसन की सीधी गेंद को फ्लिक किया। विलियम्सन ने उनका कैच पकड़ा।

सुचित ने अपने चार ओवरों में 30 रन देकर दो विकेट झटके। कोहली के साथ उन्होंने उस मैच में रजत पाटीदार को भी पवेलियन भेजा था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें