फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: आईपीएल टीम के सलाहकार हो सकते हैं हरभजन, अगले हफ्ते कर सकते हैं संन्यास की घोषणा

Tue, 07 Dec 2021 10:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

उम्मीद है कि हरभजन अगले हफ्ते प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से आधिकारिक रूप से संन्यास की घोषणा करेंगे और इसके बाद उनके कुछ फ्रेंचाइजी के सहयोगी स्टाफ से जुड़ने की पेशकश में से किसी एक को स्वीकार करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
हरभजन सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की एक बड़ी फ्रेंचाइजी के सहयोगी स्टाफ के अहम सदस्य के रूप में नजर आएंगे। पिछले आईपीएल के पहले चरण में 41 साल के हरभजन ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से कुछ मुकाबले खेले थे लेकिन लीग के यूएई चरण में एक भी मैच नहीं खेले। 
विज्ञापन


उम्मीद है कि हरभजन अगले हफ्ते प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से आधिकारिक रूप से संन्यास की घोषणा करेंगे और इसके बाद उनके कुछ फ्रेंचाइजी के सहयोगी स्टाफ से जुड़ने की पेशकश में से किसी एक को स्वीकार करने की उम्मीद है।

आईपीएल के एक सूत्र ने बताया कि यह भूमिका सलाहकार, मार्गदर्शक या सलाहकार समूह का हिस्सा बनने की हो सकती है लेकिन वह जिस फ्रेंचाइजी से बात कर रहे हैं वह उनके अनुभव का इस्तेमाल करना चाहती है। वह नीलामी में खिलाड़ियों को चुनने में भी फ्रेंचाइजी की मदद करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन







 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें