साल 2008 में शुरू हुए आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आज तक ट्रॉफी नहीं जीता पाई। आरसीबी इंडियन प्रीमियर लीग की उन तीन टीमों में शामिल है जो खिताब नहीं जीत सकीं। हालांकि, ऐसा दो बार हुआ जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास ट्रॉफी जीतने का मौका था। साल 2009 और 2016 में टीम फाइनल में पहुंची थी लेकिन यह दुर्भाग्य ही था कि वह फाइनल नहीं जीत सकी। इसके बाद बैंगलोर की टीम 2020 और 2021 में प्लेऑफ में पहंची जहां से उसे हार का सामना करना पड़ा। अब आईपीएल के आगामी सत्र 2022 के लिए मेगा ऑक्शन होगा। अगले सीजन में दो टीमें और जुड़ेंगी। ऐसे में आरसीबी को किन खिलाड़ियों को रिटेन करना चाहिए इसको लेकर गौतम गंभीर ने सुझाव दिया है। विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल में से यह फ्रेंचाइजी टीम किन तीन खिलाड़ियों को रिटेन करे, इसको लेकर गंभीर ने अपने विचार साझा किए।