डिविलियर्स टीम का भविष्य नहीं हैं
ईएसपीएनक्रिकइंफो के शो 'हां या ना' में जब गौतम गंभीर से पूछा गया कि क्या विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, और युजवेंद्र चहल को आरसीबी को रिटेन करना चाहिए। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, हां, इसमें मैं हर्षल पटेल का ऩाम और शामिल करना चाहूंगा, यह देखना होगा कि फ्रेंचाइजी हर्षल और चहल में से किेसे रिटेन करेगी। गंभीर ने आगे कहा, मुझे लगता है कि आरसीबी मैक्सवेल को रिटेन करेगा, क्योंकि उनमें प्यूचर है, एबी डिवीलियर्स में भविष्य नहीं है। डिवीलियर्स ने इस साल 13 मैचों में 313 रन बनाए जबिक मैक्सवेल ने इतनी मुकाबलों में 513 रन बनाने में सफल रहे।
विराट के फैसले ने खिलाड़ियों को विचलित किया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने दूसरे सत्र की शुरुआत वाले दिन कहा था कि कप्तान के तौर यह उनका आखिरी सीजन है। इसके बाद वह आरसीबी की कप्तानी छोड़ देंगे। गंभीर का मानना है कि विराट के इस निर्णय ने खिलाड़ियों को विचलित किया जिसके चलते वे बेस्ट परफॉर्मेंस नहीं कर पाए। उन्होंने आगे कहा, कोहली अपनी इस घोषणा में देरी कर सकते थे संभवत: वह इसे टूर्नामेंट के आखिर तक सुरक्षित रखते।
एलिमिनेटर में हार के बाद खत्म हुआ आरसीबी का सफर
विराट की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 9 जीते के साथ प्लेऑप में जगह बनाई थी। इस सत्र में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा और अंकतालिका में तीसरा स्थान हासिल किया। लेकिन कोलकाता के खिलाफ खेले गए एलिमिनेटर मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में केकेआर ने आरसीबी को 4 विकेट से हराया। इस हार के बाद विराट की टीम का सफर आईपीएल 2021 में समाप्त हो गया।