फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs SRH: होमग्राउंड पर गरजा ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला, डेवोन कॉनवे के साथ मिलकर बनाया यह रिकॉर्ड

Sun, 01 May 2022 10:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ऋतुराज ने रविवार (एक मई) को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 99 रनों की धमाकेदार पारी खेली। गायकवाड़ घरेलू मैचों में महाराष्ट्र की ओर से खेलते हैं और यह मैदान उनका होमग्राउंड है।
विज्ञापन
ऋतुराज गायकवाड़ और सचिन तेंदुलकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खराब फॉर्म में चल रहे ऋतुराज गायकवाड़ ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार वापसी की। आठ मैच में सिर्फ एक अर्धशतक लगाने वाले गायकवाड़ ने रविवार (एक मई) को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 99 रनों की धमाकेदार पारी खेली। गायकवाड़ घरेलू मैचों में महाराष्ट्र की ओर से खेलते हैं और यह मैदान उनका होमग्राउंड है। गायकवाड़ ने अपनी पारी के दौरान कई उपलब्धियां हासिल कीं।
विज्ञापन


ऋतुराज ने अपनी पारी के दौरान आईपीएल में एक हजार रन भी पूरे कर लिए। आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामले में उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली। तेंदुलकर ने 31 पारियों में 1000 रन बना लिए थे। गायकवाड़ ने सनराइजर्स के खिलाफ 57 गेंदों पर 99 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और छह छक्के लगाए। दूसरी ओर, डेवोन कॉनवे ने 55 गेंदों पर नाबाद 85 रनों की पारी खेली। उन्होंने आठ चौके और चार छक्के लगाए।
विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे - फोटो : IPL/BCCI
गायकवाड़ ने न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 182 रनों की साझेदारी की। यह चेन्नई के लिए आईपीएल में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। दोनों ने मिलकर शेन वॉटसन और फाफ डुप्लेसिस के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वॉटसन और डुप्लेसिस ने 2020 में पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले विकेट के लिए नाबाद 181 रनों की साझेदारी की थी।

आईपीएल में चेन्नई के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
रन जोड़ी विकेट खिलाफ साल
182 ऋतुराज-कॉनवे पहले सनराइजर्स हैदराबाद 2022
181* वॉटसन-डुप्लेसिस पहले पंजाब किंग्स 2020
165 उथप्पा-शिवम दुबे तीसरे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2022
159 हसी-मुरली विजय पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2011
152 विजय-एल्बी मोर्केल तीसरे राजस्थान रॉयल्स 2010

डुप्लेसिस और कॉनवे ने पहले विकेट के लिए आईपीएल इतिहास की चौथी सबसे बड़ी साझेदारी की। इस मामले में पहले स्थान पर जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर हैं। दोनों ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 2019 में 185 रन जोड़े थे। गौतम गंबीर और क्रिस लिन ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए गुजरात लायंस के खिलाफ 2017 में नाबाद 184 रनों की साझेदारी की थी। केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने पंजाब किंग्स के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 2017 में 183 रन जोड़े थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें