फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: 'वड़ा पाव' वाले पोस्ट पर सहवाग की आलोचना, पूर्व ओपनर ने रोहित शर्मा के फैंस को दी शांत रहने की नसीहत

Thu, 07 Apr 2022 08:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सहवाग ने हाल ही में एक ऐसा पोस्ट किया है जिस कारण उनकी आलोचना हो रही है। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की हार के बाद एक ट्वीट में 'वड़ा पाव' का जिक्र किया। इस पर रोहित शर्मा के फैंस भड़क गए।
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीरेंद्र सहवाग भारत के उन पूर्व खिलाड़ियों में हैं जो सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहते हैं। सहवाग ने हाल ही में एक ऐसा पोस्ट किया है जिस कारण उनकी आलोचना हो रही है। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की हार के बाद एक ट्वीट में 'वड़ा पाव' का जिक्र किया। इस पर मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के फैंस ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
विज्ञापन


कोलकाता ने पैट कमिंस की तूफानी पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस को बुधवार (सात अप्रैल) को पांच विकेट से हरा दिया। सहवाग ने मैच के बाद ट्वीट किया, ''मुंह से निवाला छीन लिया, सॉरी वड़ा पाव छीन लिया। पैट कमिंस, क्लीन हिटिंग के सबसे शानदार प्रदर्शन में से एक...15 गेंदों पर 56 रन।'' सहवाग ने 'वड़ा पाव' लिखकर अपने ट्वीट को मुंबई इंडियंस से जोड़ा। उनके कहने का मतलब था कि मुंबई के मुंह से कोलकाता ने 'वड़ा पाव' छीन लिया है।

विज्ञापन


सहवाग के इस ट्वीट ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया। रोहित शर्मा के फैंस इसके लिए उनकी आलोचना करने लगे। कुछ घंटों बाद सहवाग ने इस पर सफाई दी। उन्होंने एक और ट्वीट किया और लिखा,  "वड़ा पाव का संदर्भ मुंबई के लिए है, एक शहर जो वड़ा पाव के लिए जाना जाता है। रोहित के फैंस ठंडा हो जाओ, मैं आप में से अधिकांश लोगों से ज्यादा उनकी बल्लेबाजी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।"
विज्ञापन




कोलकाता ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में चार विकेट पर 161 रन बनाए। उसके लिए सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 27 गेंद पर नाबाद 38, डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 और कीरोन पोलार्ड ने पांच गेंद पर 22 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने 16 ओवरों में पांच विकेट पर 162 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। उसके लिए पैट कमिंस ने 15 गेंदों पर नाबाद 56 और वेंकटेश अय्यर ने 41 गेंद पर नाबाद 50 रन बनाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें