फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: श्रेयस अय्यर से लेकर डेविड वॉर्नर तक, इन 20 खिलाड़ियों पर लग सकती है सात करोड़ से ज्यादा की बोली

Sat, 22 Jan 2022 02:46 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहली बार भूटान के किसी खिलाड़ी ने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। अमेरिका के 14 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है। हम आपको यहां बता रहे हैं कि कौन-से 10 भारतीय और 10 विदेशी क्रिकेटरों पर सात या उससे ज्यादा करोड़ की बोली लग सकती है।
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर और श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन के लिए होनी वाली नीलामी के लिए दुनिया भर के 1214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से 350-400 खिलाड़ी नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। पहली बार भूटान के किसी खिलाड़ी ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं, अमेरिका के 14 खिलाड़ियों ने नीलामी में शामिल होने के लिए अपना नाम दिया है। हम आपको यहां बता रहे हैं कि कौन-से 10 भारतीय और 10 विदेशी क्रिकेटरों पर सात या उससे ज्यादा करोड़ की बोली लग सकती है। 
विज्ञापन


इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर और डेविड वॉर्नर का नाम शीर्ष पर है। दोनों खिलाड़ियों पर ज्यादातर टीमों की नजर है, क्योंकि ये कप्तानी भी कर सकते हैं।  आईपीएल ने शनिवार (22 जनवरी) को जारी बयान में कहा, ‘‘कुल 1214 खिलाड़ियों (896 भारतीय और 318 विदेशी) ने आईपीएल 2022 की नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।’’

मीडिया रिपोर्ट की मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने भी रजिस्ट्रेशन कराया है और अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स, तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, टेस्ट कप्तान जो रूट और ऑस्ट्रेलिया के तूफानी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क इस बार नीलामी में शामिल नहीं होंगे। आईपीएल के सबसे विस्फोटक खिलाड़ियों में एक क्रिस गेल भी नीलामी का हिस्सा नहीं होंगे।
विज्ञापन


आईपीएल में इस बार दो नई टीमें अहमदाबाद और लखनऊ दिखेंगी। आरपीएसजी ग्रुप ने लखनऊ और सीवीसी कैपिटल ने अहमदाबाद को खरीदा था। अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी ने मुंबई इंडियंस के पूर्व ऑलरांडर हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया है। वहीं, लखनऊ टीम ने केएल राहुल को कमान सौंपी है।

10 भारतीय खिलाड़ी जिन पर 7 करोड़ से ज्यादा की बोली लग सकती है:
खिलाड़ी पिछली टीम 2021 में मैच रन/विकेट
श्रेयस अय्यर दिल्ली कैपिटल्स 8 175 रन
शिखर धवन दिल्ली कैपिटल्स 16 587 रन
ईशान किशन मुंबई इंडियंस 10 241 रन
हर्षल पटेल  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 15 32 विकेट
आवेश खान दिल्ली कैपिटल्स 14 24 विकेट
शार्दुल ठाकुर चेन्नई सुपरकिंग्स 16 21 विकेट
युजवेंद्र चहल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 15 18 विकेट
दीपक चाहर चेन्नई सुपरकिंग्स 15 14 विकेट
राहुल चाहर मुंबई इंडियंस 11 13 विकेट
वॉशिंगटन सुंदर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 6 31 रन, 3 विकेट

10 विदेशी खिलाड़ी जो हो सकते हैं मालामाल
खिलाड़ी पिछली टीम 2021 में मैच रन/विकेट
डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद 8 195 रन
कगिसो रबाडा दिल्ली कैपिटल्स 15 15 विकेट
मिचेल मार्श सनराइजर्स हैदराबाद हिस्सा नहीं हिस्सा नहीं
मार्क वुड चेन्नई सुपरकिंग्स हिस्सा नहीं हिस्सा नहीं
ट्रेंट बोल्ट मुंबई इंडियंस 14 13 विकेट
पैट कमिंस कोलकाता नाइटराइडर्स 7 9 विकेट
फाफ डुप्लेसिस चेन्नई सुपरकिंग्स 16 633 रन
ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपरकिंग्स 11 47 रन, 14 विकेट
जोश हेजलवुड चेन्नई सुपरकिंग्स 11 विकेट
क्विंटन डीकॉक मुंबई इंडियंस 11 297 रन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें