फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: आरसीबी के खिलाफ उमरान मलिक की रफ्तार ने बांधा समा, फेंकी इस सीजन की सबसे तेज गेंद

Thu, 07 Oct 2021 10:20 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने आईपीएल के इस सीजन में अब तक की सबसे तेज गेंद फेंकी हैं। उन्होंने यह गेंद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मैच में फेंकी। 
विज्ञापन
उमरान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का 52वां मुकाबला बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। मैच में सनराइजर्स के युवा तेंज गेंदबाज उमरान मलिक की रफ्तार देखने लायक थी। इस दौरान उन्होंने 153 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से इस सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकी। 

विज्ञापन


नौवें ओवर में हासिल की उपलब्धि

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पारी का नौंवा ओवर उमरान मलिक फेंकने आए। उस समय देवदत्त पडीक्कल उनके सामने थे। उमरान ने ओवर की चौथी गेंद सबसे तेज फेंकी जिस पर आरसीबी के बल्लेबाज पडीक्कल एक रन बना पाए। इससे पहले रविवार की रात उमरान इस आईपीएल सीजन में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले शीर्ष 10 गेंदबाजों में जगह बनाने वाले पहले भारतीय बने थे। 21 वर्षीय उमरान ने अपने पहले ही ओवर में 146 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की और फिर उन्होंने दो बार 150 किमी प्रति घंटा रफ्तार का कांटा छुआ। 

नेट गेंदबाज के रूप में शामिल किए गए थे उमरान

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कोच रणधीर सिंह ने कहा, उमरान मलिक का चयन टीम में नेट गेंदबाज के तौर पर किया गया था, लेकिन उन्हें टी नटराजन के कोरोना संक्रमित होने के बाद खेलने का मौका मिला। कोच के मुताबिक केकेआर के खिलाफ मैच के बाद से यह युवा गेंदबाज चर्चा में आ गया। उन्होंने आगे कहा, उमरान बहुत ही प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं, हमें उन पर गर्व है, हम चाहते हैं कि दूसरे युवा गेंदबाज भी उनसे प्रेरणा लें। 
विज्ञापन


बेटे ने देश और राज्य का नाम रोशन किया

उमरान मलिक के पिता अब्दुल राशिद ने कहा कि उनके बेटे ने जम्मू-कश्मीर समेत पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनके मुताबिक, हमें कई लोगों से बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं, उपराज्यपाल ने भी उन्हें उनकी सफलता के लिए बधाई दी। राशिद ने कहा कि उनके बेटे की हमेशा से क्रिकेट में दिलचस्पी थी और देश के लिए खेलने का उनका जुनून हमेशा से रहा है, उसकी पूरे समय क्रिकेट में रुचि थी, बचपन में वह मुझसे कहता था, 'मैं क्रिकेट खेलूंगा, हम इस बात के शुक्रगुजार हैं उन्हें आईपीएल में मौका मिला। 

उमरान की सफलता से जम्मू-कश्मीर के लोग खुश

उमरान के पिता ने आगे कहा, हम हमेशा उसके साथ हैं, हम उसकी सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं, वह बहुत ही मेहनती है, जब हम सोते थे तो वह पूरी रात प्रैक्टिस करता था, उसकी सफलता से जम्मू-कश्मीर के लोग काफी खुश हैं, हम भी उसके अच्छे समय की कामना करते हैं और उसे देश क गौरावन्वित करते रहना चाहिए। 

उमरान के मुरीद हुए कई दिग्गज

उमरान मलिक की तेज गेंदबाजी की तारीफ विराट कोहली के अलावा अन्य दिग्गजों ने भी की। उनके कसीदे पढ़ने वालों में ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर लिजा स्थालेकर, वसीम जाफर, आकाश चोपड़ा और हर्षा भोगले भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें