फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs SRH Fanatasy-11: किसी ऑलराउंडर को कप्तान या उपकप्तान बनाना फायदेमंद हो सकता है, सैमसन और होल्डर भी शानदार फॉर्म में

Mon, 27 Sep 2021 09:52 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

NOTE: सुझाव हालिया रिकॉर्ड और संभावनाओं के आधार पर दिए गए हैं। मैच में ये आकलन सही भी हो सकते हैं और गलत भी। टीम चुनते वक्त फैंटेसी लीग से जुड़े जोखिमों का ध्यान जरूर रखें।
विज्ञापन
आईपीएल 2021 में राजस्थान vs हैदराबाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2021 के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की टीम आमने-सामने होगी। इस मैच में संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं। सैमसन फिलहाल बेहतरीन फॉर्म में हैं और उन्होंने पिछले मैच में भी नाबाद 70 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन


चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि इस मैच में फैंटेसी-11 के लिए कौन-कौन से खिलाड़ी सही चयन साबित हो सकते हैं।

विकेटकीपर
इस मैच में एक विकेटकीपर रखा जा सकता है। राजस्थान के विकेटकीपर और कप्तान संजू सैमसन फिलहाल अच्छे फॉर्म में हैं। वे इस सीजन लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाजों में शामिल हैं। वे अब तक नौ मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 351 रन बना चुके हैं। हैदराबाद के खिलाफ वे 17 मैचों में 127.51 के स्ट्राइक रेट के साथ 533 रन बना चुके हैं।

 

बल्लेबाज
चार बल्लेबाजों को चुना जा सकता है। इनमें यशस्वी जायसवाल, महिपाल लोमरोर, केन विलियम्सन और लियाम लिविंगस्टोन को चुन सकते हैं। विलियमसन ने भले ही दूसरे फेज में कुछ खास नहीं किया हो, लेकिन वह काफी अनुभवी हैं और मैच को पलट सकते हैं। आरआर के खिलाफ केन ने छह मैचों में 168 रन बनाए हैं। लिविंगस्टोन और जेसन रॉय में से किसी एक को चुना जा सकता है।

 

ऑलराउंडर
ऑलराउंडर्स में ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले जेसन होल्डर और राहुल तेवतिया अच्छे अंक दिला सकते हैं। होल्डर ने पिछले मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार खेल दिखाया था। पंजाब के खिलाफ उन्होंने तीन विकेट लेने के साथ 47 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

 

गेंदबाज
गेंदबाजों में शानदार फॉर्म में चल रहे हैदराबाद के राशिद खान और राजस्थान के चेतन सकारिया अच्छे अंक दिला सकते हैं। इसके अलावा मुस्तफिजुर रहमान और श्रेयस गोपाल को भी चुना जा सकता है। श्रेयस और भुवनेश्वर में से किसी एक को चुन सकते हैं।

कप्तान
मैच में टॉप ऑर्डर का कोई बल्लेबाज और ऑलराउंडर को कप्तान या उपकप्तान बनाया जा सकता है। 

 
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI
सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), जेसन रॉय/डेविड वार्नर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, जगदीश सुचित और बेसिल थंपी/संदीप शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), एविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, डेविड मिलर, लियाम लिविंगस्टोन, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, मुस्तफिजुर रहमान और चेतन सकारिया।

फैंटेसी-11 के लिए टीम
विकेटकीपर: संजू सैमसन
बल्लेबाज: यशस्वी जायसवाल, महिपाल लोमरोर, केन विलियमसन, लियाम लिविंगस्टोन/जेसन रॉय
ऑलराउंडर्स: जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया
गेंदबाज: राशिद खान, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान और श्रेयस गोपाल/भुवनेश्वर कुमार।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें