हर्षल ने इन खिलाड़ियों को आउट कर लगाई हैट्रिक
मुंबई इंडियंस की पारी का 17वां ओवर हर्षल पटेल फेंकने आए। इस ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने मुंबई इंडियंस के खतरनाक बल्लेबाज हार्दिक पांड्या को आउट किया। इसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने कीरोन पोलार्ड को अपना शिकार बनाया। फिर तीसरी गेंद पर राहुल चाहर को आउट कर उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी की। उन्होंने मैच के बाद हैट्रिक पर बात करते हुए कहा कि मैं इससे पहले मैं छह बार हैट्रिक के करीब पहुंचा लेकिन अब सफलता मिली।
आईपीएल में हैट्रिक की कहानी
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अमित मिश्रा एक ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा तीन हैट्रिक लगाई हैं। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स, डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हैट्रिक लगाने का करिश्मा किया है। युवराज सिंह आईपीएल के पहले क्रिकेटर हैं जिन्होंने एक सीजन में दो हैट्रिक ली थी। उन्होंने 2009 में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए पहली हैट्रिक आरसीबी के खिलाफ ली। उसके बाद उसी साल डेक्कन चार्जर्स के विरुद्ध खेलते हुए हैट्रिक पूरी की।