फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: आरसीबी सिर्फ तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतरी, केकेआर में कोई बदलाव नहीं, देखें प्लेइंग XI

Sun, 18 Apr 2021 03:18 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
कोलकोता बनाम बैंगलोर - फोटो : PTI
विज्ञापन

आईपीएल 2021 का आज दसवां मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है। आज से टूर्नामेंट में डबल हेडर भी शुरू हो रहा है और इसमें पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। एक तरफ बैंगलोर की अगुवाई विराट कोहली कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कोलकाता की कमान इयोन मॉर्गन के हाथों में है। विराट एंड कंपनी अभी तक इस सीजन में एक भी मैच नहीं हारी है जबकि मॉर्गन की पल्टन को पिछले मुकाबले में करीबी हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले के लिए ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI...

विज्ञापन
Trending Videos

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 

आरसीबी ने इस मैच में सिर्फ एक बदलाव किया है लेकिन वह इस बार सिर्फ तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ ही उतर रही है। इसमें रजत पाटीदार को डैनिएल क्रिस्चियन की जगह पर शामिल किया गया है।

टीम:
विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, एबी डीविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, वॉशिंगटन सुंदर, काइल जेमिसन, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
विज्ञापन

कोलकाता नाइट राइडर्स : 

कोलकाता अपनी पिछली टीम के साथ ही उतरी है प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया है।

टीम:
शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसल, शाकिब अल हसन, हरभजन सिंह, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें