इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए इस वीडियो के साथ लिखा गया, कोविड वॉरियर्स अपने मरीजों का मनोरंजन करते हुए उनसे हौसला बनाए रखने की अपील करते हुए। वीडियो पोस्ट होने के बाद से अब तक लाखों ने देखा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो केा खूब पसंद किया जा रहा है। लोग इन स्वास्थ्यकर्मियों की जमकर सराहना कर रहे हैं। एक्टर टाइगर श्रॉफ ने भी हार्ट इमोजी बनाकर प्रति अपना प्यार दर्शाया है। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'ईश्वर सभी को ठीक करें। इसे देखकर मेरा दिन बन गया।'