फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: अश्विन ने मोर्गन और साउदी को लगाई फटकार, कहा- नैतिकता का पाठ पढ़ाना बंद करो, जानें पूरा मामला

Thu, 30 Sep 2021 05:04 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

आईपीएल 2021 के एक मैच में अतिरिक्त रन को लेकर मैदान पर विवाद के बाद भड़के अश्विन ने गुरुवार को इयोन मोर्गन और टिम साउदी से ‘अपमानजनक शब्दों’ का इस्तेमाल नहीं करने और उन्हें नैतिकता का पाठ पढ़ाने से बाज आने के लिए कहा।
विज्ञापन
मॉर्गन के साथ हुए विवाद पर अश्विन ने खुद का बचाव किया है - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में एक बार फिर से अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन विवादों में हैं। हालांकि इस बार भी उन्होंने अपने अंदाज में अपना पक्ष रखा और अपने विरोधियों को करारा जवाब दिया है। आईपीएल 2021 के एक मैच में अतिरिक्त रन को लेकर मैदान पर विवाद के बाद भड़के अश्विन ने गुरुवार को इयोन मोर्गन और टिम साउदी से ‘अपमानजनक शब्दों’ का इस्तेमाल नहीं करने और उन्हें नैतिकता का पाठ पढ़ाने से बाज आने के लिए कहा।

विज्ञापन


दरअसल दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मंगलवार को खेले गए मैच के दौरान यह पूरा विवाद हुआ। मैच में केकेआर के खिलाड़ी राहुल त्रिपाठी के थ्रो पर गेंद दूसरे बल्लेबाज ऋषभ पंत से टकराकर निकल गई जिसपर अश्विन ने अतिरिक्त रन लेने का प्रयास किया। इसे लेकर मोर्गन और अश्विन बीच मैदान ही एक दूसरे से उलझ गए। इसके बाद अश्विन के आउट होने पर तेज गेंदबाज साउदी ने कहा, ‘बेईमानी करने पर यही होता है।’

अश्विन ने गुरुवार को इस पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा और आलोचकों के खिलाफ पलटवार किया। उन्होंने एक के बाद एक कई सिलसिलेवार ट्वीट करके साफ तौर पर कहा कि अगर दोबारा गेंद बल्लेबाज से टकराकर जाएगी तो वह फिर रन लेंगे।

उन्होंने कहा, ‘मैने फील्डर का थ्रो देखा और रन भागना चाहा। उस समय मैने नहीं देखा था कि गेंद ऋषभ को लगी है। यदि देखा होता तो भी भागता क्योंकि नियमों में यह मान्य है। मोर्गन के अनुसार मैने नियमों का पालन नहीं किया लेकिन यह गलत है।’

उन्होंने कहा, ‘मैने लड़ाई नहीं की बल्कि अपना बचाव किया। मेरे शिक्षकों और माता-पिता ने मुझे यही सिखाया है और अपने बच्चों को भी आप खुद के लिए खड़े होना सिखाइए।’

विज्ञापन

अश्विन ने आगे कहा, ‘मोर्गन और साउदी अपने अनुसार नियम बनाते हैं कि क्या सही है और क्या गलत। उन्हें दूसरों को नैतिकता का पाठ पढाने और अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल का हक नहीं है।’

दिल्ली कैपिटल्स के सीनियर खिलाड़ी ने कहा, ‘मैं इससे ज्यादा हैरान इस बात से हूं कि लोग इस पर बहस कर रहे हैं और यह जताने की कोशिश कर रहे हैं कि कौन अच्छा है और कौन बुरा। मैं सिर्फ इतना समझता हूं कि मैदान पर अपना सब कुछ दे दो और नियमों के भीतर खेलो। इसके बाद खेल खत्म होने पर हाथ मिला लो और यही खेलभावना मेरी समझ में आती है।’



गौरतलब है कि मोर्गन ने अश्विन पर खेल भावना का पालन नहीं करने का आरोप लगाया जबकि एमसीसी के नियमों के तहत बल्लेबाज के शरीर से लगकर गेंद जाने के बाद रन लेना गलत नहीं है। विश्व कप 2019 के फाइनल में भी बेन स्टोक्स के रन लेने के दौरान गुप्टिल का थ्रो उनके बल्ले से टकराकर गई थी और तब इंग्लैंड को चार रन मिले थे जिसे अंपायरों ने ओवरथ्रो करार दिया और इंग्लैंड ने मैच जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें