प्रोविन्सियल कप 2021 के दौरान अयाबुलेला जिकामाने
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट में बल्लेबाज नए-नए तरीकों से आउट होते रहते हैं। या फिर गेंदबाज उसे नए तरीके से पवेलियन भेजने का रास्ता ढूंढ़ निकालता है। दक्षिण अफ्रीका में चल रहे प्रोविन्सियल टी-20 कप मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। नाइट्स के खिलाफ मैच में टाइटंस का एक बल्लेबाज अयाबुलेला जिकामाने ने अजीबोगरीब ढंग से अपना विकेट गंवाया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस का मानना है कि अयाबुलेला ने आउट होने का नया तरीका ढूंढ़ निकाला है।
दरअसल दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट (सीएसए) द्वारा आयोजित किए गए इस मैच में अयाबुलेला ने अपना बल्ला ऑफ स्टंप पर दे मारा। वे लेट कट मारने की कोशिश कर रहे थे। इसके लिए वह अपनी क्रीज में काफी अंदर तक घुस गए थे। अयाबुलेला के पवेलियन लौटते वक्त कमेंटेटर ने कहा कि यह आउट होने का सबसे चौंका देने वाला तरीका है। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस छिड़ गई। फैंस में वीडियो को लेकर काफी क्रेज है।
प्रोविन्सियल कप 2021
- फोटो : सोशल मीडिया
एक फैन ने लिखा- नहीं ये आउट होने का नया तरीका नहीं है। इससे पहले सर डॉन ब्रैडमैन भी इस तरीके से आउट हो चुके हैं। वे ब्रिस्बेन में 1947/48 में विकेट पर मारकर ही आउट हुए थे। इसका जवाब देते हुए दूसरे यूजर ने लिखा कि आपका जवाब सही है, लेकिन पिछले कई सालों से ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला है।
प्रोविन्सियल कप 2021
- फोटो : सोशल मीडिया
एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह घटना बाकी के हिट विकेट वाले तरीकों से अलग है। मैंने ब्रायन लारा को भी हिट विकेट होते देखा है, लेकिन इनमें से किसी ने भी शॉट लगाते वक्त अपने ही विकेट पर नहीं मारा। वो सब इसलिए हुए थे क्योंकि उनका बैलेंस बिगड़ गया था।
इस मैच में टाइटंस ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाया। जवाब ने नाइट्स ने 19.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।