फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs PUNJAB: शमी ने पंजाब फ्रेंचाइजी के लिए 50 विकेट पूरे किए, डेथ ओवर्स में करते हैं घातक गेंदबाजी

Tue, 21 Sep 2021 09:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

शमी पीयूष चावला (84), संदीप शर्मा (71) और अक्षर पटेल (61) के बाद पंजाब फ्रेंचाइजी के लिए 50 आईपीएल विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी और मार्कराम। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बुधवार को इस फ्रेंचाइजी के लिए 50 विकेट पूरे कर लिए। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में तीन विकेट झटके। शमी ने रियान पराग, राहुल तेवतिया और क्रिस मॉरिस के विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की। शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी से राजस्थान के खिलाफ पंजाब किंग्स को मैच में वापस ला दिया। उन्होंने 4 ओवरों में 5.2 की प्रभावशाली इकोनॉमी रेट के साथ अपना स्पेल खत्म किया। 
विज्ञापन


50 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज
शमी पीयूष चावला (84), संदीप शर्मा (71) और अक्षर पटेल (61) के बाद पंजाब फ्रेंचाइजी के लिए 50 आईपीएल विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज हैं। शमी का आईपीएल करियर शानदार रहा है। उन्होंने आईपीएल 2021 में अब तक 11 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2020 में यूएई में हुए आईपीएल के 13वें संस्करण में 20 विकेट झटके थे। शमी इसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। उन्होंने कुल मिलाकर लीग में 74 मैच खेले हैं और 71 विकेट झटके हैं।

डेथ ओवर्स में कमाल की गेंदबाजी
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 के बाद से डेथ ओवर्स (आखिरी के पांच ओवर) में उनका औसत 15.93 है। यह 20 या उससे ज्यादा ओवर गेंदबाजी करने वाले सभी गेंदबाजों में चौथा नंबर पर हैं। 2019 के बाद से शमी ने डेथ ओवर्स में 31 विकेट लिए हैं। यह उनके कुल टैली का 60 फीसदी से ज्यादा है।
विज्ञापन


शीर्ष पांच में पहुंचे मोहम्मद शमी
आईपीएल 2021 में मोहम्मद शमी 11 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में शीर्ष पांच में पहुंच गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हर्षल पटेल 17 विकेट के साथ टॉप पर हैं। आवेश खान 14 विकेट के साथ दूसरे और क्रिस मॉरिस 14 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। अर्शदीप सिंह 12 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें