फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021 Playoffs: मुंबई प्लेऑफ की रेस में बरकरार, हैदराबाद के खिलाफ 48 रन या 66 गेंद रहते जीतना होगा मैच

Wed, 06 Oct 2021 07:47 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

ipl playoffs 2021: मुंबई इंडियंस (एमआई) की राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ जीत के साथ प्लेऑफ की जंग दिलचस्प हो चली है। आइए जानते हैं कौन सी टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है।
विज्ञापन
आईपीएल 2021 प्लेऑफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस (एमआई) की राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ जीत के साथ प्लेऑफ की जंग दिलचस्प हो चली है। मुंबई के 13 मैचों में छह जीत के साथ 12 अंक हैं। उसका नेट रन रेट -0.048 है और टीम अंक तालिका में पांचवें नंबर पर आ गई है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के 13 मैचों के बाद 12 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट मामले में वह मुंबई से ऊपर चौथे स्थान पर है। केकेआर का नेट रन रेट +0.294 है। 
विज्ञापन



मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने का सिनेरियो
मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उम्मीद करनी होगी कि कोलकाता अपना अगला मैच बड़े अंतर से हार जाए या अगर जीते भी तो अंतर कम होना चाहिए। कोलकाता टीम अगर अपना अगला मैच हारती है और मुंबई जीतता है, तो वह आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगा। केकेआर के जीतने की स्थिति में उसके जीत का अंतर ज्यादा से ज्यादा 10 रन या एक से दो विकेट होना चाहिए। 

इतने अंतर से मुंबई को जीतना होगा
वहीं, मुंबई को हैदराबाद के खिलाफ अगले मैच में बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। एमआई को हैदराबाद के खिलाफ 48 या इससे ज्यादा रन या 66 या इससे ज्यादा गेंद शेष रहते मैच जीतना होगा। इस स्थिति में कोलकाता के जीतने पर भी मुंबई का नेट रन रेट उससे बेहतर होगा और एमआई टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। 

कोलकाता इस तरह प्लेऑफ में पहुंच पाएगा
अगर कोलकाता की टीम बड़े अंतर से जीतती है तब मुंबई के जीतने से भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इस स्थिति में केकेआर का नेट रन रेट एमआई से बेहतर ही रहेगा। वहीं, हार के साथ राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल में सफर लगभग खत्म हो गया है। आरआर टीम के 13 मैचों में पांच जीत के साथ 10 अंक हैं। उसका नेट रन रेट -0.737 है। अगले मैच में टीम कोलकाता से भिड़ेगी। 
विज्ञापन

पंजाब और राजस्थान लगभग बाहर
अगर कोलकाता और मुंबई दोनों अपना अगला मैच हारती है, तो भी कोलकाता प्लेऑफ में पहुंच जाएगी, क्योंकि उसका नेट रन रेट फिर भी मुंबई से बेहतर होगा। पंजाब और राजस्थान के जीतने पर भी उनके अंतिम चार में पहुंचने की बहुत-बहुत कम उम्मीद है। दोनों टीमों को काफी-काफी बड़े अंतर से जीतना होगा। पंजाब का नेट रन रेट -0.241 है और उसके 13 मैचों के बाद 10 अंक हैं। इसलिए दोनों के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना कम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें