ताश के पत्तों की तरह बिखरी आरआर टीम
पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। सात बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। श्रेयस गोपाल और कुलदीप यादव शून्य बना सके। राजस्थान की ओर से एविन लुईस ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए।
इसके अलाव यशस्वी जायसवाल (12), कप्तान संजू सैमसन (3), शिवम दुबे (3), ग्लेन फिलिप्स (4), डेविड मिलर (15), राहुल तेवतिया (12), चेतन सकारिया (6) और मुस्तफिजुर रहमान (8*) कुछ खास नहीं कर सके। मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। नाथन कूल्टर नाइल ने चार और जिमी नीशम ने तीन विकेट झटके। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिया।
आईपीएल में राजस्थान का सबसे न्यूनतम स्कोर: 2011 के बाद यह पहली बार है जब राजस्थान ने किसी आईपीएल मैच में 100 से कम रन बनाए हो।
- 58 vs आरसीबी, केप टाउन, 2009
- 81 vs केकेआर, कोलकाता, 2011
- 90/9 vs मुंबई, शारजाह, 2021*
यह राजस्थान का ओवरऑल तीसरा सबसे छोटा स्कोर
यह राजस्थान का ओवरऑल तीसरा सबसे छोटा स्कोर है। उसने 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 58 रन बनाए थे। वहीं, टीम पांचवीं बार 100 से कम का स्कोर बना सकी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए यह राजस्थान का दूसरा सबसे छोटा स्कोर है।
- स्कोर खिलाफ पारी
- 58 आरसीबी दूसरी
- 81 केकेआर पहली
- 90/9 मुंबई पहली
- 92 आरसीबी पहली
- 97 कोच्ची टस्कर्स पहली