फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs DC: दिल्ली ने दो तो मुंबई ने किया एक बदलाव, ऐसी है दोनों की प्लेइंग XI

Tue, 20 Apr 2021 07:11 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

  • मुंबई इंडियंस की पहले बल्लेबाजी 
  • दिल्ली की टीम ने दो बदलाव किए  
  • मुंबई में भी एक बदलाव
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2021 में आज पहली बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेल रही है। यहां उसके सामने है पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की चुनौती। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई की टीम ने पिछले दोनों मुकाबले चेपॉक में खेले और जीते हैं जबकि पंत की कैपिटल्स अभी तक सिर्फ वानखेड़े में ही खेली थी। स्पिनर की मददगार पिच पर दोनों टीमें विशेष रणनीति और टीम में बदलाव के साथ उतरी हैं, ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या है दोनों की प्लेइंग XI... 

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स : 

दिल्ली की टीम ने इस मैच के लिए दो बड़े बदलाव किए हैं। क्रिस वोक्स और लुकमन मेरीवाला को मौका नहीं दिया गया है और इनकी जगह पर अमित मिश्रा और शिमरॉन हेटमेयर को टीम में शामिल किया गया है।

टीम:
ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, स्टीव स्मिथ, शिमरॉन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, ललित यादव, रविचंद्रन अश्विन, अमित मिश्रा, कागिसो रबाडा, आवेश ख़ान
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस

मुंबई की टीम ने भी इस मुकाबले के लिए एक बड़ा बदलाव करते हुए एडम मिल्ने को बाहर कर उनकी जगह पर जयंत यादव को मौका दिया है।

टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जयंत यादव, राहुल चहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें