फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs CSK: मुंबई के विशेष क्लब में शामिल हुए जसप्रीत बुमराह, यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया

Sun, 19 Sep 2021 09:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

बुमराह यह विशेष मुकाम हासिल करने वाले छठे खिलाड़ी हैं। इससे पहले विराट कोहली, पोलार्ड, सुनील नरेन और मलिंगा यह मुकाम हासिल कर चुके हैं। 
 
विज्ञापन
100वें मैच की जर्सी के साथ जसप्रीत बुमराह। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जसप्रीत बुमराह रविवार को मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनने वाले खिलाड़ियों की एक विशिष्ट सूची में शामिल हो गए। चेन्नई के खिलाफ मैदान पर उतरते ही बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए 100 मैच खेलने वाले छठे खिलाड़ी बन गए। 
विज्ञापन


पोलार्ड पहले ही हासिल कर चुके मुकाम
उनसे पहले किरोन पोलार्ड, रोहित शर्मा, हरभजन सिंह, अंबाती रायुडू और लासिथ मलिंग मुंबई के लिए 100 मैच खेल चुके हैं। पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस से 172 मैच और मलिंगा ने 122 मैच खेले हैं। मलिंगा हालांकि, क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। हाल ही में उन्होंने इसका एलान किया था।
 

जहीर खान ने भेंट की जर्सी
बुमराह आईपीएल में शुरुआत से लेकर अब तक सिर्फ एक ही टीम के लिए 100 मैच खेलने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं। इससे पहले विराट कोहली, पोलार्ड, सुनील नरेन और मलिंगा यह मुकाम हासिल कर चुके हैं। यह सभी खिलाड़ी शुरू से लेकर अब तक सिर्फ एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेले हैं। बुमराह को पूर्व तेज गेंदबाज और मुंबई इंडियंस के क्रिकेट संचालन निदेशक जहीर खान ने एक विशेष जर्सी भेंट की। इस जर्सी के पीछे 100 नंबर लिखा था।
विज्ञापन


2013 में मुंबई में शामिल हुए बुमराह
बुमराह 2013 सीजन में मुंबई के स्क्वॉड में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने सीएसके के खिलाफ मैच से पहले मुंबई के लिए 99 मैचों में 115 विकेट लिए थे। मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार गेंदबाज की तारीफ करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और जहीर द्वारा दी गई जर्सी के साथ बुमराह की तस्वीर की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें