फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: कोहली की तारीफ में कीवी गेंदबाज ने पढ़े कसीदे, बोले- वह बड़े ही जुनूनी व्यक्ति हैं

Wed, 25 Aug 2021 06:04 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड

सार

काइल जैमीसन ने कहा है कि कप्तान विराट कोहली विराट बड़े ही जुनूनी व्यक्ति हैं। जीत के प्रति उनका जुनून अलग ही रहता है। इसके लिए वह मैदान पर लगे रहते हैं।
विज्ञापन
काइल जैमीसन, विराट कोहली - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने टीम इंडिया व आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि विराट बहुत ही जुनूनी व्यक्ति हैं। जीत के प्रति उनका जुनून अलग ही रहता है। इस कीवी गेंदबाज ने 'सेंज रेडियो' पर 'बाज एंड इजी ब्रेकफास्ट शो' पोडकास्ट में कहा, 'विराट शानदार खिलाड़ी हैं। मैं एक दो बार उनके खिलाफ खेल चुका हूं और वह निश्चित रूप से मैदान पर काफी आक्रामक और खेल में मग्न रहते हैं। मगर मैदान के बाहर वह बहुत अच्छे व्यक्ति हैं।'

विज्ञापन


जैमीसन ने आगे कहा, 'उन्हें जीत दर्ज करना बेहत पसंद है। इसके लिए वह मैदान पर लगे रहते हैं। जीत दर्ज करने के प्रति उनका जुनून अलग ही रहता है।' बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने नीलामी में जैमीसन को 15 करोड़ रुपये में खरीदा था। जैमीसन ने कहा कि वह आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में खेलने के लिए खुद को भाग्यशाली मानते हैं। जैमीसन ने कहा, 'जब मैं भारत में था तो वहां लॉकडाउन लगा हुआ था। इसलिए हम बायो बबल में थे। मैं उस अनुभव को हासिल नहीं कर सका। उम्मीद करता हूं कि एक बार यह सब खत्म हो जाए तो मैं वहां जाकर देख सकूं कि वहां खेलकर कैसा लगता है।'

29 अगस्त को यूएई के लिए रवाना होगी टीम
बैंगलोर टीम से जुड़े भारतीय खिलाड़ी और स्टाफ सदस्य 21 अगस्त को एकत्रित होंगे। इसके बाद सभी खिलाड़ी एक हफ्ते का क्वारंटीन पीरियड पूरा करेंगे और तीन दिन कोरोना के टेस्ट से भी गुजरेंगे। इसके बाद 29 अगस्त को टीम यूएई के लिए रवाना होगी। बता दें कि दूसरे चरण में आरसीबी का पहला मुकाबला कोलकाता के खिलाफ 20 सितंबर को अबू धाबी में होगा। बता दें कि आईपीएल 2021 के स्थगित होने तक विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी पांच मैचों में जीत के साथ तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें